: खाने से रोग को सीधे बुलावा
Fri, Jul 21, 2023
(1)एडेड शुगर ~ एडेड शुगर का मतलब हुआ कि जिस चीज में पहले से मीठा मिला रहता है , आइसक्रीम , कैंडी ,चॉकलेट, मीठा पेय पदार्थ जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, कुछ जूस, कुछ एनर्जी ड्रिंक, आदि में एडेड शुगर का इस्तेमाल किया जाता है अगर इन चीजों में जायदा एडेड शुगर का इस्तेमाल किया जाए तो इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बहुत खोखली हो जाती है.(2)बहुत ज्यादा नमकीन चीजें ~ पैकेट बंद चीजों में बहुत ज्यादा नमक रहता है चिप्स , फ्रोजन डिनर, फास्ट फूड आदि में बहुत ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाता है यह सब इम्यून सिस्टम पर बहुत बुरा असर डालता है इससे टिशू में इंफ्लामेंसन बढ़ता है और इससे ऑटोइम्यून डिजीज का खतरा बढ़ जाता है(3) हाई ओमेगा 6 फैटी एसिड ~हालांकि शरीर को ओमेगा 3 फैटी एसिड और ओमेगा 6 फैटी एसिड दोनों की जरूरत होती है लेकिन ज्यादा ओमेगा 6 फैटी एसिड रोग प्रतिरोधक क्षमता को बहुत ज्यादा प्रभावित करती है वेस्टर्न फूड में ओमेगा 6 फैटी एसिड ज्यादा होता है सूरजमुखी के तेल, केनोला ऑयल, कार्न आयल और सोयाबीन ऑयल में ओमेगा 6 फैटी एसिड ज्यादा पाया जाता है इसलिए इन फूड का ज्यादा सेवन भूलकर ना करे(4)तली भुनी चीजें~ ज्यादा तली भुनी चीजों में एडवांस्ड गलाईकेशन एंड प्रोडक्ट (एजीई) मालुयकयुल ज्यादा रहता है दरअसल, जब तेज आंच में खाना पकाते हैं तो कार्बोहाइड्रेट के रिएक्ट होने से एजीई बनते हैं एजीई इन्फ्लेमेशन को बढ़ाकर सेल को डैमेज करने लगता है एजीई इम्यून सिस्टम को बहुत ज्यादा कमजोर कर देता है
: बॉडी डिटॉक्स करने के लिए 3 घरेलू नुस्खे, आजमाकर देखें
Tue, Jul 18, 2023
बॉडी को डिटॉक्स करने के पहले अपनाए ये नियम ~ हम दो तरह के खाद्य पदार्थ खाते हैं , पहला~सीधे प्रकृति से प्राप्त तथा , दूसरा ~मानव निर्मितप्रकृति से प्राप्त फलों को पचने में और सब्जियों को पचने में कम समय लगते हैं, मानव द्वारा निर्मित अनाज, दाल ,चना ,चावल, दूध ,मैदा, सोयाबीन ,आदि से बने ब्रेड, सैंडविच, चीज ,बर्गर, चिप्स, पापड़ आदि इन सभी पदार्थों को पचने में ज्यादा घंटे लगते हैं यदि आप 18 घंटे बाद पचने वाला भोजन करते हैं तो आपको 24 में से 18 घंटे उपवास करना होगा तभी बॉडी डिटॉक्स होगी गंदगी को बाहर निकालने के पहले छोड़ना होगा ए पदार्थ चाय, कॉफी, कोलड्रिंक, मैदा, बैंगन, समोसे, कचोरी, पिज्जा, बर्गर, आदि जंग और फास्ट फूडपहला घरेलू नुस्खा~ खाना शुरू करें ज्यादा से ज्यादा फाइबर युक्त भोजन, मक्का से बनी चीजें, केला, बाजरा, फाइबर युक्त भोजन, अलसी, अनार ,अंजीर , सेब ,पपीता, एवोकोडा ,गाजर, चुकंदर, ककड़ी ,किशमिश ,आदि खाएं
(जनहित समाचार.इन ,शरीर आपका तो बचाए भी आप)
दूसरा घरेलू नुस्खा ~पीना शुरू करें चकोतरा या नींबू का रस रोज सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर एक गिलास पानी पिए कभी-कभी इमली का पानी भी पी सकते हैं ऐसा करने से शरीर के टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं
तीसरा घरेलू नुस्खा~ एक दिन छोड़कर एक बाल हरण यानी छोटी हरड़ को चूसते रहें हरण का पानी भी पी सकते हैं हरण का नियमित रूप से सेवन वजन कम करने में सहायक है यह पाचन में सहायक होने के साथ ही गैस एसिडिटी और अन्य समस्याओं से राहत देती है
: वात, पित, कफ क्या है
Sun, Jul 16, 2023
शरीर के तीन दोष, वात, पित, कफ
(1)कफ शरीर की बायोलॉजिकल एनर्जी, कफ के लक्षण~ थकान ,शरीर में भारीपन ,सांस में दिक्कत, जगह~सिर से चेस्ट तक का हिस्सा , रोग~कम सुनाई देना आंखों का लाल होना डार्क सर्कल होना मोटापा थायराइड सर्दी जुकाम खांसी मोतियाबिंद , क्या खाए ~मक्का गेहूं मटर पनीर शहद छाछ क्या न खाए ~खीरा टमाटर केला खजूर अंजीर
(2)पित्त एनर्जी बॉडी को चलाती है, लक्षण~ एसिडिटी, अल्सर, ज्वाइंडिस होना , जगह~ चेस्ट से कमर तक का हिस्सा, क्या खाएं~ खीरा, घी ,शिमला मिर्च, एलोवेरा जूस , क्या न खाएं~ ड्राई फ्रूट्स(3)वात शरीर के अंगों को स्पीड देती है, लक्षण ~गैस, कमजोरी, जकड़न , रोग~ शरीर में तेज दर्द , घुटने में दर्द, हड्डियों में कैविटी, कमजोरी ,पैरों में ऐंठन , जगह~ कमर से पैर तक का हिस्सा , क्या खाएं ~पनीर ,छाछ, चुकंदर, (हरसिंगार ,निर्गुंडी, एलोवेरा ,ए तीनों का जूस) , क्या न खाएं~ बाजरा, मक्का, पत्ता गोभी ,ब्लैक टी, ठंडा जूस, कच्चे केले , नासपति