अब आधार आधारित OTP अनिवार्य : तत्काल रेल टिकट बुकिंग पर नया आदेश लागू – यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
Wed, Jun 11, 2025
🚆 तत्काल रेल टिकट बुकिंग पर नया आदेश लागू – यात्रियों को मिलेगा बड़ा लाभ
नई
दिल्ली। भारतीय रेलवे द्वारा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। यह नया नियम 1 जुलाई 2025 से प्रभावी होगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया को पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना है।
🔐 अब आधार आधारित OTP अनिवार्य
रेल मंत्रालय के आदेशानुसार, अब तत्काल टिकट बुक करते समय यात्री को आधार आधारित OTP सत्यापन से गुजरना अनिवार्य होगा।
1 जुलाई 2025 से यह नियम IRCTC की वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर लागू होगा।
15 जुलाई 2025 से यह नियम रेलवे स्टेशन काउंटर और अधिकृत एजेंटों के माध्यम से की जाने वाली बुकिंग पर भी लागू हो जाएगा।
🚫 एजेंटों पर पहले 30 मिनट की रोक
रेलवे ने एजेंटों पर भी सख्ती की है:
सुबह 10:00 से 10:30 बजे तक तत्काल AC कोच के टिकट
सुबह 11:00 से 11:30 बजे तक तत्काल Non-AC कोच के टिकट
इन समयों में कोई एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेगा। यह समय अब आम यात्रियों के लिए आरक्षित रहेगा।
✅ यात्रियों को होंगे ये लाभ
फर्जी बुकिंग पर लगाम:
आधार OTP सत्यापन से बॉट्स और फर्जी खातों पर रोक लगेगी। IRCTC ने अब तक 2.5 करोड़ फर्जी खाते डिटेक्ट और बंद किए हैं।
फेयर बुकिंग अनुभव:
वास्तविक यात्री अब बिना एजेंट या तकनीकी बाधा के आसानी से टिकट बुक कर पाएंगे।
एजेंट निर्भरता घटेगी:
टिकट बुकिंग की पारदर्शिता बढ़ेगी और एजेंट आधारित ब्लैक मार्केटिंग रुकेगी।
सिस्टम में सुधार:
बुकिंग पोर्टल में नई एंटी-बॉट तकनीकें जोड़ी गई हैं जिससे 31,814 टिकट सिर्फ 60 सेकंड में बुक होने जैसे सुधार देखे गए हैं।
📰 निष्कर्ष
रेलवे का यह कदम यात्रियों के हित में उठाया गया एक सशक्त और तकनीकी रूप से उन्नत निर्णय है। यह न केवल बुकिंग प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाएगा, बल्कि डिजिटल पारदर्शिता और डेटा सुरक्षा को भी बढ़ावा देगा।
अब यात्रियों को अपना आधार कार्ड नंबर अपडेट रखना और मोबाइल नंबर से लिंक करना जरूरी होगा, ताकि OTP सत्यापन में कोई समस्या न आए।
📌 नोट: यह नियम सिर्फ तत्काल टिकट बुकिंग के लिए लागू होगा। सामान्य टिकट बुकिंग प्रक्रिया में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।
: ब्रह्माकुमारी करोंद सेवा केंद्र द्वारा परीक्षा पर कार्यशाला
Sat, Dec 30, 2023
प्रजापिता ब्रह्मकुमारिज करोंद सेवा केंद्र के भोपाल द्वारा संस्था के युवा प्रभाग की "परीक्षा मित्र परियोजना" के अंतर्गत आज दिनांक 21.12.2023 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर ग्राम में आगामी परीक्षाओं की तैयारी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिस में बी.के. मधु बहन जी ने छात्रों को परीक्षा के दौरान भय मुक्त रहने एवं राजयोग के माध्यम से सकारात्मक चिंतन हेतु प्रेरित किया। साथ ही ब्रह्माकुमारीज़ संस्था का परिचय देकर संस्था द्वारा क्षेत्र में संचालित आध्यात्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों से अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती यासीन कुरेशी द्वारा ब्रह्माकुमारी संस्था का आभार व्यक्त किया गया। आने वाले एग्जाम्स के तैयारी हेतु 400 बच्चों को प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण देते हुए ब्रह्माकुमारी बहनो ने सभी बच्चों को प्रतिज्ञा भी करा कर जीवन में होने वाली पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने हेतु समझाया कि किस तरह से हम अपनी परीक्षा को बेहतर बना सकते हैं यह बताते हुए उन्होंने कहा कि हम अपने जीवन में हो रहे बदलावों को अगर ध्यान दें तो इसमें जायदा योगदान आज मोबाइल का है इसलिए आज से 1 महीने के लिए मोबाइल से दूरी बना ले और व्यर्थ की बातों में जाने की वजह अपनी अंतरात्मा से बात करें और टीचर्स द्वारा दी जा रही शिक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुने ताकि आपकी परीक्षा का परिणाम बहुत सुंदर आए क्योंकि यह समय हमारे जीवन के लिए बहुत ही उपयोगी है अगर हमारे जीवन का यह समय व्यर्थ कार्यों में चला गया तो हम इसे वापस नहीं ला सकते आज हमारा जीवन जिस दौर से गुजर रहा है वहां पर नेगेटिव कार्य नेगेटिव वातावरण बहुत ज्यादा प्रभावशाली है स्वयं को बचाने के लिए हमें ब्रह्म मुहूर्त के समय को अपने जीवन का हिस्सा बनना चाहिए और सुबह मॉर्निंग उठकर के हमें स्टडी करनी चाहिए ताकि हम समय पर अपना कार्य कर पाए और परीक्षा के अच्छे परिणाम को प्राप्त करे ईश्वरीय सेवा में बीके मधु बहन बीके पूनम बहन बीके नम्रता बहन बीके खुशबू बहन