: खाली पेट पीए गुड और जीरे का पानी, होंगे पांच चमत्कारी फायदे
Sun, Oct 22, 2023
*खाली पेट पिएं गुड़ और जीरे का पानी, होंगे 5 चमत्कारी फायदे*
1 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी लाभप्रद है। अगर आपको खून की कमी या एनिमिया की समस्या हो, तो इसे जरूर पिएं।
2 पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द आदि के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी फायदेमंद साबित होगा। धीरे-धीरे आपकी यह समस्याएं खत्म हो जाएंगी।
3 शरीर की अंदरूनी सफाई करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गुड़ और जीरे का पानी लाभदायक होता है। यह शरीर से अवांछित तत्वों को निकालकर आंतरिक अंगों की सफाई करता है।
4 शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होने पर यह पानी कारगर उपाय है। यह शारीरिक दर्द में राहत दिलाने में मददगार साबित होता है और महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।
5 बुखार, सर्दी व सिरदर्द होने की स्थिति में भी गुड़ और जीरे का यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। बुखार आने पर इसका सेवन जल्द राहत दिलाने में सहायक है।
*
: पसीने की दुर्गंध से छुटकारा कुछ नुस्खे
Thu, Oct 19, 2023
*क्या आपको भी आता है बहुत पसीना? तो ऐसे पाएं पसीने की दुर्गंध से छुटकारा*
1. शरीर के जिन हिस्सों से आपको ज्यादा दुर्गंध आने की समस्या हो, ऐसे में घर से बाहर निकलने से पहले कुछ मिनटों तक उन जगहों पर बर्फ लगाकर रखें। इससे ज्यादा पसीना नहीं आएगा।
2. यदि आपके पैरों के तलवों में ज्यादा पसीना आता है, तो एक टब में पानी भरें और उसमें दो चम्मच फिटकरी पाउडर डाल दें। अब इस टब में दो से पांच मिनट अपने पैरों को डुबोकर बैठें।
3. जो कपड़े आप पूरा दिन पहनकर बाहर गए हों वे कपड़े धोने के बाद ही अलमारी में रखें।
4. ज्यादा समय पहने और बिना धुले कपड़े अलमारी में रखने से उनमें दुर्गंध पैदा करने वाले बैक्टीरिया सक्रिय हो जाते हैं और यह दुर्गंध दूसरे साफ कपड़ों में भी पहुंच जाती है और आप समझ ही नहीं पाते हैं कि साफ-धुले कपड़ों से अजीब सी गंध क्यों आ रही है?
5. इस मौसम में सिंथेटिक कपड़े न पहनें, बल्कि सूती कपड़े ही पहनें। ऐसे कपड़े पहनें जो शरीर से चिपके हुए न हों, क्योंकि तंग कपड़ों में ज्यादा पसीना आता है और इससे हवा पास नहीं हो पाती, जिससे दुर्गंध आती है।
6. शरीर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, जरुरत पड़े तो दिन में दो बार भी नहा लें।
7. नहाने के लिए नीम या एंटी-बैक्टीरियल साबुन का इस्तेमाल करें।
8. तली-भुनी व मसालायुक्त चीजें इस मौसम में खाने से बचें।
🌹🙏
: डायबिटीज की रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खे
Wed, Oct 18, 2023
*डायबिटीज की रोकथाम हेतु घरेलू नुस्खे* -डायबिटीज में शरीर के ब्लड में शुगर का लेवल बढ़ जाता है। इसके कारण कई गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती है जैसी आंखों की दृष्टि खत्म होना, किडनी फेल होना और हार्ट अटैक तक की भी नौबत आ सकती है इसलिए आप कुछ देसी और घरेलू उपाय करके अपने शुगर लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं ।
आप देसी मेथी, काली मिर्च, दालचीनी, नीम, करेला, जामुन इत्यादि का सेवन करके शुगर को कंट्रोल कर सकते हैं।
मात्रा - सुबह शाम एक-एक चम्मच पानी से
डायबिटीज में खराब जीवन शैली और खान-पान की आदतें बीमारी का मुख्य कारण है ।
सुबह का नाश्ता 8:00 से 9:00 बजे के बीच में कर ले। दोपहर का भोजन 1:00 बजे के लगभग करें
रात का भोजन 6 - 7 बजे कर ले उसके बाद नहीं करें।- *