: प्रदूषण में लंग्स की गंदगी को करेंगे साफ आसान सूत्र
Thu, Nov 2, 2023
*सामान्य सूत्र प्रदूषण में लंग्स की गंदगी को करेंगे साफ, फॉलो करना भी है बहुत आसान, अभी से कर दें शुरू*
1. हेल्दी फूड-लंग्स की सफाई के लिए हेल्दी फूड का होना बेहद जरूरी है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक चुकंदर, गोल मिर्च, सेब, कद्दू के बीज, हल्दी, टमाटर, ब्लूबेरी, ग्रीन टी, लाल बंदगोभी आदि लंग्स की सफाई वाले फूड हैं. सर्दी के दिनों में इन फूड का सेवन बढ़ा दें इससे लंग्स पर जहरीली रसायनों का कम प्रभाव पड़ेगा.2. रेगुलर एक्सरसाइज-फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. इसके लिए ब्रीदिग एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता है. एक्सरसाइज से लंग्स में संकुचन पैदा होती है जिससे फेफड़े में लचीलापन बढ़ता है और इससे सहन शक्ति बढ़ती है. इसके लिए लंबी गहरी सांस लेकर फिर उसे छोड़ना फायदेमंद होता है. प्राणायाम योग भी इसके लिए फायदेमंद होता है.3. एयर प्यूरीफायर प्लांट-जिस घर में आप रहते हैं वहां अंदर की हवा भी साफ होनी चाहिए. इसके लिए आप एयर प्यूरीफायर नेचुरल प्लांट को लगा सकते हैं.4. प्रदूषण के संपर्क से बचें-जहां तक संभव हो प्रदूषण के संपर्क में न जाएं. अगर बाहर ज्यादा प्रदूषण है तो कोशिश करें कि घर में ही रहें और घर में एक्सरसाइज कर लें. बाहर निकलें तो मास्क लगाकर बाहर जाएं.
🌹
: हींग कई समस्याओं मे कारगर
Mon, Oct 30, 2023
*कई समस्याओं में कारगर हैं, हींग के ये असरकारी उपाय...*
1 हिचकी, डकार या उल्टी होने पर केले के गूदे में मटर के दाने बराबर हींग रखकर खाने से वमन, डकार, हिचकी बंद हो जाएगी।
2 जिनकी स्मरण शक्ति कमजोर हो उन्हें दस ग्राम हींग भूनी, बीस ग्राम काला नमक और अस्सी ग्राम बाय-बडंग पीसकर तीनों को मिलाकर रोज थोड़ा-थोड़ा गर्म पानी के साथ फाँकना चाहिए। याददाश्त दुरुस्त होगी।
3 रोज के खाने में जैसे सब्जी-दाल आदि में हींग का छौंक लगाने से यह पेट की रक्षा करती है।
4 छाती में बलगम या कफ जम जाने पर पानी में हींग डालकर लोशन बनाएं और दो-तीन दिन छाती पर मलें कफ खांसी के साथ बाहर आ जाएगा।
5 हाजमा खराब होने पर पेट में तकलीफ होती है, हिंगाष्टक चूर्ण का सेवन करने से हाजमा ठीक हो जाएगा।
6 दांत दर्द में अफीम और हींग का फाहा रखें तो आराम मिलता है।
7 दाद या चर्म रोग होने पर हींग को पानी में घोलकर लेप बनाकर उस पर लगाने से आराम मिलता है।
🌹🙏
: चाय और कॉफी एक माह छोड़ देने पर शरीर पर देखे ये पांच असर
Sun, Oct 29, 2023
*यदि आप चाय और कॉफी छोड़ देंगे तो 1 माह में ही शरीर में दिखाई देंगे ये 5 असर*1. नींद : चाय और कॉफी छोड़ने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है। एक माह बाद आप सुकून की नींद ले सकेंगे। चाय या कॉफी आपके न्यूरॉन्स को सक्रिय करके नींद को बगा देती है।2. दांत : यदि आप चाय और कॉफी छोड़ देते हैं तो आपके दांतों की सड़न, बदबू, पीलापन, कैविटी आदि सभी पर रोक लग जाएगी। चाय और कॉफी से मसूड़े तेजी से खराब होते हैं और इससे वक्त के पहले ही दांत हिल कर निकलने लगते हैं। इसमें एसिड भी होता है जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचाता है। चाय-कॉफी छोड़ने से धीरे धीरे दांत मजबूत होकर साफ होने लगते हैं।3. ब्लड प्रेशर : चाय और कॉफी छोड़ने से आपके रक्तचाप में सुधार होता है और वह नेचुरल रूप से काम करने लगता है, क्योंकि कैफीन या निकोटिन आपके ब्लड प्रेशर को अन नेचुरल करता है। चाय या कॉफी हमारे ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करती है।4. टेंशन या डिप्रेशन : चाय और कॉफी छोड़ने के एक माह बाद आपकी चिंताओं या अवसाद में कमी होने लगेगी। क्योंकि कैफीन या निकोटिन आपकी चिंता के स्तर को बढ़ाता है।5. पाचन तंत्र : चाय और कॉफी छोड़ने के एक माह बाद आपके पाचन तंत्र में भी सुधार होता है। इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी की समस्या से भी व्यक्ति धीरे धीरे छुटकारा पा लेता है। यह आंतों में सड़न को भी रोकता है। यानी चाय-कॉफी दांतों की तरह ही आपकी आंतों में भी सड़न और बदबू पैदा करती है।