: प्राकृतिक चीजों का उपयोग करें और बढ़ती उम्र में परेशानी से बचें
Sat, Nov 11, 2023
*इन 5 चीजों में भी होता है कैल्शियम, बढ़ती उम्र की परेशानी से बचें, इन्हें अपनाएं*
1. बीज : बीज न्यूट्रिशन से भरपूर हैं। इनमें से कुछ, जैसे खसखस, तिल और चिया, कैल्शियम के बेहतरीन स्त्रोत हैं।
2. दालें : दालों को अक्सर प्रोटीन से भरपूर माना जाता है लेकिन कुछ दालों में कैल्शियम भी अच्छी खासी मात्रा में होता है। चना दाल और राजमा में कैल्शियम काफी होता है।
3. बादाम : बादाम शरीर के लिए कितना हेल्दी है इससे सभी वाकिफ हैं। जानने लायक बात यह है कि बादाम से कैल्शियम की भी अच्छी खासी मात्रा ली जा सकती है।
4. हरी पत्तेदार सब्ज़ियां : पालक में न सिर्फ आयरन है बल्कि कैल्शियम भी जबरदस्त है।
5. अंजीर : अंजीर और दूध का कॉम्बिनेशन तो क्या कहने। इसका मतलब है कैल्शियम का डबल डोज़।
🌹🙏
: अब मिठाइयों पर निर्माण तिथि प्रदर्शित करना नही करना निर्माता बाध्य नहीं
Sat, Nov 11, 2023
केंद्र सरकार के फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ
एसएसएआई )नई दिल्ली ने मिठाई कारोबार से जुड़े व्यापारियों को दिवाली से पहले राहत दे दी है।
अब दुकानों के काउंटरों पर रखी मिठाइयों की ट्रे पर निर्माण तिथि और बेस्ट बिफोर लिखने की आदेश वापस ले लि
ए हैं।
अब मनमर्जी से चाहे तो प्रदर्शित कर सकते हैं। पर किसी तरह की बाध्यता नहीं है,
केंद्र
ने
तीन साल पहले ट्रेडिशनल मिल्क प्रोडक्ट को लेकर एक गाइडलाइन जारी की थी।
जिसके तहत मिठाइयों की सेल्फ लाइफ तय की थी
। अथॉरिटी ने फरवरी 2020 में आदेश जारी कर मिठाई पर निर्माण तिथि व बेस्ट बिफोर लिखना अनिवार्य कर दिया था।
: रात में अपनाएं दूध पीने के ये नियम
Fri, Nov 10, 2023
*अगर नहीं अपनाए दूध पीने के ये नियम, तो हो सकती हैं ये सेहत समस्याएं*
1 कई लोगों की आदत होती है, भोजन के बाद दूध पीने की। लेकिन खाना खाने के तुरंत बाद कभी भी दूध का सेवन न करें। इससे पचने में समय लगता है और आपको भारीपन महसूस होता है।
2 जब भी आप भोजन बाद दूध पी रहे हैं, तो आधा भोजन ही करें, वरना पाचन संबंधी समस्या से आप परेशान हो सकते हैं। खास तौर से रात में इसका ध्यान रखें।
3 खट्टी या नमकीन चीजों का सेवन दूध पीने के आधे या एक घंटे पहले ही कर लें या दूध पीने के बाद करें। अगर ऐसा नहीं किया तो ब्लोटिंग या डकार आने की समस्या हो सकती है।
4 प्याज और बैंगन के साथ कभी दूध का सेवन नहीं करें। इनमें मौजूद रसायन आपस में क्रिया कर त्वचा संबंधी रोग पैदा कर सकते हैं। इसलिए इनके सेवन में कुछ समय का अंतर रखें।
5 अगर आप ताकत और पोषण के लिए दूध पी रहे हैं, तो गाय का दूध लें। लेकिन अगर वजन बढ़ाना चाहते हैं तो भैंस का दूध प्रयोग करें। लेकिन भैंस का दूध कफ बढ़ाने का काम भी करता है, इसका ध्यान रखें।
6 कभी भी ठंडा दूध न पिएं, ना ही इसमें चीनी का इस्तेमाल करें। ठंडा दूध धीरे पचता है जिससे पेट में गैस बन सकती है। और चीनी पोषक तत्वों को खत्म कर देती है और पाचन में समस्या पैदा करती है।
🌹🙏🌹 *शुभ धनतेरस