: प्रदूषण में लंग्स की गंदगी को करेंगे साफ आसान सूत्र
Admin
Thu, Nov 2, 2023
*सामान्य सूत्र प्रदूषण में लंग्स की गंदगी को करेंगे साफ, फॉलो करना भी है बहुत आसान, अभी से कर दें शुरू*
1. हेल्दी फूड-लंग्स की सफाई के लिए हेल्दी फूड का होना बेहद जरूरी है. हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक चुकंदर, गोल मिर्च, सेब, कद्दू के बीज, हल्दी, टमाटर, ब्लूबेरी, ग्रीन टी, लाल बंदगोभी आदि लंग्स की सफाई वाले फूड हैं. सर्दी के दिनों में इन फूड का सेवन बढ़ा दें इससे लंग्स पर जहरीली रसायनों का कम प्रभाव पड़ेगा.
2. रेगुलर एक्सरसाइज-फेफड़े को मजबूत बनाने के लिए रेगुलर एक्सरसाइज बहुत जरूरी है. इसके लिए ब्रीदिग एक्सरसाइज बहुत फायदेमंद होता है. एक्सरसाइज से लंग्स में संकुचन पैदा होती है जिससे फेफड़े में लचीलापन बढ़ता है और इससे सहन शक्ति बढ़ती है. इसके लिए लंबी गहरी सांस लेकर फिर उसे छोड़ना फायदेमंद होता है. प्राणायाम योग भी इसके लिए फायदेमंद होता है.
3. एयर प्यूरीफायर प्लांट-जिस घर में आप रहते हैं वहां अंदर की हवा भी साफ होनी चाहिए. इसके लिए आप एयर प्यूरीफायर नेचुरल प्लांट को लगा सकते हैं.
4. प्रदूषण के संपर्क से बचें-जहां तक संभव हो प्रदूषण के संपर्क में न जाएं. अगर बाहर ज्यादा प्रदूषण है तो कोशिश करें कि घर में ही रहें और घर में एक्सरसाइज कर लें. बाहर निकलें तो मास्क लगाकर बाहर जाएं.
🌹
विज्ञापन