: शहद और दालचीनी के गुण और घरेलू उपयोग
Mon, Oct 21, 2024
*🌹
शहद और दालचीनी के गुण और घरेलू उपयोग*🌹
🌷 *कैंसर* - दालचीनी का प्रयोग कैंसर जैसे रोग पर नियंत्रण पाने में सक्षम है। वैज्ञानिकों ने अमाशय के कैंसर और हड्डी के बढ़ जाने की स्थति में दालचीनी और शहद को लाभदायक बताया है।
*🌷हृदय रोग* - हृदय को स्वस्थ बनाए रखने और हृदय रोगों पर नियंत्रण रखने में दालचीनी सहायक होती है, क्योंकि यह हृदय की धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को जमने से रोकती है। प्रतिदिन शहद और दालचीनी का गर्म पानी के साथ सेवन करें।
*🌷मोटापा* - मोटापे के लिए दालचीनी का सेवन एक रामबाण उपाय है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल को कम करती है, जिससे मोटापा नहीं बढ़ता। इसके लिए दालचीनी की चाय बहुत फायदेमंद है।एक चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास जल में उबालकर आंच से उतार लें। इसके बाद उसमें दो बड़े चम्मच शहद मिलाकर सुबह नाश्ता करने से आधा घंटा पहले पिएं।
*🌷जोड़ों में दर्द* *- जोड़ों में दर्द होने पर दालचीनी का प्रयोग आपको राहत देता है। इसके लिए प्रतिदिन दालचीनी का गर्म पानी में सेवन तो लाभप्रद है ही, इसके अलावा इस हल्के गर्म पानी की दर्द वाले स्थान पर मालिश करने से भी जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।
*🌷पेट के रोग* - अपच, गैस, पेट दर्द और एसिडिटी जैसी समस्यों में भी दालचीनी का पाउडर लेने से आराम मिलता है। इससे उल्टी-दस्त की समस्या में भी लाभ होता है, और भोजन का पाचन भी बेहतर होता है। शहद और दालचीनी के पावडर का मिश्रण लेने से पेट का अल्सर जड़ से ठीक हो जाता है।
नोट, उपयोग से पूर्व अपने डॉक्टर से बात करें या प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र से या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें ।
🙏😊🌹
: करेले की कड़वाहट में छुपे हैं कई मीठे फायदे, आप भी जानिए
Sat, Oct 19, 2024
*
करेले की कड़वाहट में छुपे हैं कई मीठे फायदे, आप भी जानिए*
1 शुगर लेवल को रखता है नियंत्रित - करेले का जूस शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। इस जूस को रोज़ खाली पेट लेने से शुगर के पेशेंट को काफी फायदा पहुंचता है, क्योंकि करेला ब्लड में शुगर लेवल को कम करता है। मोमर्सिडीन और चैराटिन जैसे एंटी-हाइपर ग्लेसेमिक तत्वों के कारण करेले का जूस ब्लड शुगर लेवल को मांसपेशियों में संचारित करने में सहायता करता है। इसके बीजों में भी पॉलीपेप्टाइड-पी होता है, जो कि इन्सुलिन को कम से लेकर डायबेटिक्स में शुगर लेवल को कम करता है।
2 रक्त को शुद्ध रखता है- करेला शरीर में बनने वाले विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायता करता है। यह प्राकृतिक रक्त शोधक के रूप में काम करता है। करेले का जूस ब्लड को साफ़ करके मुहांसों की समस्या को दूर करता है। इसलिए अपने रक्त को साफ रखने के लिए करेले का जूस नियमित रूप से पिएं।
3 भूख बढ़ाने में सहायक- करेले का जूस पीने से आपका पाचन तंत्र सही तरह से काम करता है। भूख न लगने से शरीर को पूरा पोषण नहीं मिलता। जिससे आपको कई तरह की स्वास्थ संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। रोज़ करेले का जूस पीने से पाचन क्रिया सही रहती है और भूख बढ़ती है।
4 अग्नाशय के कैंसर के इलाज में उपयोगी - करेले का जूस अग्नाशय के कैंसर के उपचार में काफी लाभप्रद है। करेले में मौजूद एंटी-कैंसर कॉम्पोनेंट्स अग्नाशय का कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाओं में ग्लूकोज का पाचन रोक देती हैं। जिससे इन कोशिकाओं की शक्ति क्षीण होने से कैंसर पैदा करने वाली कोशिकाएं ख़त्म हो जाती हैं। इसलिए रोज़ सुबह एक गिलास करेले का जूस पीने से अग्नाशय का कैंसर होने की सम्भावना बहुत घट जाती है।
🌹 नोट उपयोग से पूर्व अपने डॉक्टर से या राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें।
: सर्दियों में होने वाली बीमारियों को दूर करना है? तो 'धनिया पत्ती' का सेवन करें
Wed, Oct 16, 2024
*
सर्दियों में होने वाली बीमारियों को दूर करना है? तो 'धनिया पत्ती' का सेवन करें*
1.'धनिया के पत्ते' में काफी मात्रा में विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह शरीर में रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत करने में मदद करता हैं।
2. सर्दियों के मौसम में भूख ज्यादा लगती है, तो पेट संबंधी समस्या होने की आशंका भी बनी रहती है, जैसे गैस, दस्त, एसिडिटी होना आदि। इन समस्याओं को दूर करने में 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन मदद करेगा।
3. 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन यूरिन संबंधी समस्या को दूर करने में सहायक होता है।
4. 'धनिया के पत्ते' का नियमित सेवन, सर्दियों में होने वाली बीमारियों जैसे वायरल व सर्दी-खांसी को दूर रखने में मदद करता है।
5. धनिया में भरपूर मात्रा में 'विटामिन सी' होता है। जो कि गठिया मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।
6. 'धनिया के पत्ते' का किसी भी रूप में सेवन डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद रहता है, क्योंकि यह खून में इंसुलिन की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है।
7 जिन लोगों को चक्कर आने की शिकायत रहती है, उन्हें आंवले के साथ धनिया का उपयोग करना चाहिए। इससे काफी राहत मिलेगी।
🌹🙏