: जनहित याचिका
Thu, May 16, 2024
जनहित याचिका क्या है ?
जनहित याचिका वह याचिका है जो कि लोगों सामूहिक हितों के लिए न्यायालय में दायर की जाती है। कोई भी व्यक्ति जनहित में या फिर सार्वजनिक महत्व के किसी मामले के विरुद्ध जिसमें किसी वर्ग या समुदाय के हित अथवा उसके मौलिक अधिकार प्रभावित हुए हों, जनहित याचिका के जरिए न्यायालय की शरण ले सकता हैं।
जनहित याचिका किस न्यायालय में दायर की जा सकती हैं
1, भारतीय संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत उच्चतम न्यायालय के समक्ष ।
2 भारतीय संविधान के अनुच्छेद 226 के अंतर्गत उच्च न्यायालय के समक्ष ।
जनहित याचिका कब दायर की जा सकती है ?
जनहित याचिका दायर करने के लिए यह जरूरी है कि लोगों के सामूहिक हितों जैसे सरकार के कोई फैसले या योजना जिसका बुरा असर लोगो पर पड़ा हो। किसी एक व्यक्ति के मौलिक अधिकार का हनन होने पर भी जनहित याचिका दायर की जा सकती है।
जनहित याचिका कौन व्यक्ति दायर कर सकता हैं ?
कोई भी व्यक्ति जो सामाजिक हितों के बारे में सोच रखता हो, वह जनहित याचिका दायर कर सकता हैं। इसके लिए यह जरूरी नहीं कि उसका व्यक्तिगत हित भी सम्मिलित हो ।
जनहित याचिका किसके विरुद्ध दायर की जा सकती है ?
जनहित याचिका केंद्र सरकार राज्य सरकार नगर पालिका परिषद और किसी भी सरकारी विभाग के विरुद्ध दायर कीजा सकती यह याचिका किसी निजी पक्ष क विरुद्ध दायर नहीं की जा सकती। लेकिन अगर किसी निजी पक्ष या कंपनी के कारण जनहितों पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उदाहरण के लिए बिलासपुर में स्थित किसी निजी कारखाने से वातावरण प्रदूषित हो रहा है , तब जनहित याचिका में निम्नलिखित प्रतिवादी होंगे १ छत्तीसगढ राज्य २ राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ३ निजी कारखाना
जनहित याचिका दायर करने की प्रक्रिया क्या है ?
जनहित याचिका ठीक उसी प्रकार दायर की जाती है, जिस प्रकार से रिट (आदेश) याचिका दायर की जाती है।
उच्च न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर करने की प्रक्रिया है ?
प्रत्येक याचिका की एक छायाप्रति होती है। यह छाया प्रति अधिवक्ता के लिए बनायी गई छायाप्रति या अधिवक्ता की छायाप्रति होती है। एक छायाप्रति प्रतिवादी को देनी होती है, और उस छायाप्रति की देय रसीद लेनी होती है। दुसरे चरण में जनहित याचिका की दो छायाप्रति, प्रतिवादी द्वारा प्राप्त की गई देय रसीद के साथ न्यायालय में होती है।
उच्चतम न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर करने की प्रक्रिया क्या है ?
उच्चतम न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका दायर करने के लिए याचिका की पांच छाया प्रति दाखिल करनी होती है । प्रतिवादी को याचिका की छाया प्रति सूचना आदेेश के पारित होने के बाद से ही की जाती है ।
क्या साधारण पत्र के जरिए भी जनहित याचिका दायर की जा सकती हैं ?
१ व्यक्ति द्वारा, सामाजिक हित का भावना रखने वाले व्यक्ति द्वारा। २ उन लोगों के अधिकार के लिए जो कि गरीबी या किसी और कारण से न्यायालय के समक्ष न्याय पाने के लिए नहीं आ सकते ।
जनहित याचिका दायर होने के बाद का प्रारूप क्या होता है ?
१, सुनवाई के दौरान दिए गए आदेश, इनमें किसी औद्योगिक संस्था को बंद करने के आदेश, कैदी को जमानत पर छोड़ने के आदेश आदि होते हैं । २, अंतिम आदि जिसमें सुनवाई के दौरान दिए गए आदेशों एवं निर्देशों को लागू करने व समय सीमा जिसके अंदर लागू करना होता है ।
क्या जनहित याचिका के लिए वकील जरुरी है और राष्ट्रीय, राज्य या जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत सरकार के द्वारा वकील की सेवाए प्राप्त कराए जाने का भी प्रावधान है ।
निम्न परिस्थितियों में भी जनहित याचिका दायर की जा सकती है ।
* जब गरीबों का न्यूनतम मानव अधिकारों का हनन हो रहा हो। * जब कोई सरकारी अधिकारी अपने कर्तव्य एवं दायित्वों की पूर्ति न कर रहा हो । * जब धार्मिक अथवा संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा हो। * जब सड़क में रोशनी/लाईट की व्यवस्था न हो, जिससे आने जाने वाले व्यक्तियों को तकलीफ हो । * जब कहीं रात में ऊंची आवाज में गाने बजाने के कारण ध्वनि प्रदूषण हो । * जहां निर्माण करने वाली कंपनी पेड़ों को काट रही हो और वातावरण प्रदूषित कर रही हो । * जब राज्य सरकार की अधिक कर लगाने की योजना से गरीब लोगों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़े । * जेल अधिकारियों के खिलाफ जेल सुधार के लिए। * बाल श्रम एवं बंधुआ मजदूरी के खिलाफ । * लैंगिक शोषण में महिलाओं के बचाव के लिए । * सड़क एवं नालियों के रख रखाव के लिए । * सांप्रदायिक एकता बनाए रखने के लिए । * व्यस्त सड़कों से विज्ञापन के बोर्ड हटाने के लिए, ताकि यातायात मे कठिनाई न हो ।
जनहित याचिका से संबंधित उच्चतम न्यायालय के कुछ महत्त्वपूर्ण निर्णय।
* रूरल लिटिगेशन एंड इंटाइटलमेंट केन्द्र बनाम उत्तर प्रदेश राज्य और रामशरण बनाम भारत संघ में उच्चतम न्यायालय ने कहा की जनहित याचिकाओ की सुनवाई के दौरान न्यायालय को प्रक्रिया से संबंधित औपचारिकताओ में नहीं पड़ना चाहिए। * शीला बनाम भारत संघ में उच्चतम न्यायालय ने कहा कि जनहित याचिका को एक बार दायर करने के बाद वापस नहीं लिया जा सकता।
: एमपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल संभाग की बैठक में लिए गए महत्त्वपूर्ण निर्णय
Fri, May 10, 2024
C M मोहन यादव को पत्रकारों के विभिन्न मुद्दों को लेकर पत्र देने का निर्णय लिया गया
एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन भोपाल संभागीय पदाधिकारियों की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज 9 मई 2024 को भोपाल संभाग के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई बैठक में विदिशा, भोपाल, रायसेन, सीहोर एवं राजगढ़ के पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भोपाल संभागीय अध्यक्ष रमेश जोशी ने की।
इस अवसर पर विशेष रूप से प्रांतीय उपाध्यक्ष नरेश वाथम, प्रांतीय समन्वयक राजेन्द्र सोनी, प्रांतीय सचिव माखन विजयवर्गीय एवं प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा उपस्थित थे।
सीहोर जिले की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा शर्मा, रायसेन जिले से जिला अध्यक्ष जगदीश जोशी, महासचिव दिनेश चौरसिया, विदिशा जिले महासचिव दीपेश जैन, ओम प्रकाश चौरसिया, भोपाल इकाई के अध्यक्ष नितिन गुप्ता, भोपाल संभाग की उपाध्यक्ष श्रीमती राखी बाला सिंगारे , रायसेन से राधेश्याम साहू, भोपाल से ललित शारदा कार्यलय सचिव हरेंद्र सिंह ठाकुर उपस्थित थे।
आज की बैठक में सभी पदाधिकारियों को एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन का सदस्यता अभियान चलाने का उल्लेख किया गया।
विदिशा जिला इकाई के महासचिव ने बताया कि जिस तरह भोपाल में जयप्रकाश नारायण चिकित्सालय में पत्रकारों के लिए दो प्राईवेट वार्ड है उसी तरह वासोदा के शासकीय चिकित्सालय में एक वार्ड बनाने के लिए पत्र दिया गया है। दीपेश जैन ने कहा कि शीघ्र ही पूरे जिले में सदस्यता अभियान शुरू कर सदस्यता के बाद सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
इसी तरह रायसेन, राजगढ़ के साथ ही भोपाल में भी सम्मेलन आयोजित करने के प्रस्ताव दिए गए जिन्हें प्रांतीय अध्यक्ष ने स्वीकृति दी,
सभी पदाधिकारियों का परिचय हुआ।
नव नियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रांतीय अध्यक्ष राधावल्लभ शारदा द्वारा दिए गए।
इस बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन में पहला पाठ अनुशासन, बड़ों का सम्मान, प्रांतीय कार्यालय से प्राप्त निर्देश का पालन, जिला इकाई की 3 माह में एक बैठक तथा वर्ष में एक जिला सम्मेलन जिससे यूनियन के सदस्य आपस में परिचित हों ।
भोपाल के जयप्रकाश नारायण चिकित्सालय परिसर में पत्रकारों के लिए वने प्राईवेट वार्ड को देखने की जबावदारी प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री नरेश बाथम ने ली और शीघ्र ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात करने का कहा।
राजगढ़ से आए प्रांतीय सचिव माखन विजयवर्गीय ने कहा कि 15 मई तक पचोर में राजगढ़ जिले के पत्रकारों का सम्मेलन आयोजित किया जाने की स्वीकृति मांगी।
मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा छोटे समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं को 6 विज्ञापन जारी करने के लिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव से मुलाकात कर पत्र देना, मीडिया सेंटर के निमार्ण शीघ्र शुरू कराने, जनसंपर्क विभाग की विभिन्न समितियों में एम पी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के सदस्यों को नामित करना,
पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र बनाने और विधानसभा के आगामी सत्र में पारित करने संबंधित पत्र देना।
विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।
: जानिए प्लास्टिक का सच
Mon, May 6, 2024
*जानिए प्लास्टिक का सच*
एक 36 वर्षीय पुरुष को कैंसर हुआ था जो लास्ट स्टेज पर था। अपनी अब तक की उम्र में इन्होने ना तो कभी गुटका, ना ही सिगरेट और नही पान व शराब का सेवन किया था, समय पर काम पर जाना, परिवार के साथ खुश रहना, उसका जीवन था, ना कोई बीमारी थी ना ही कोई चिन्ता।
*सिर्फ 2/3 दिन से पेट में दर्द शुरू होने के कारण डॉ. से सम्पर्क कर इलाज शुरू किया, परन्तु कोई फायदा ना होने के कारण बड़े डॉ. से मिले, वहां के डॉ. ने उनकी सभी रिपोर्ट निकलवाई तो पता चला कि पेट के आंतड़ियों में केन्सर हुआ है।*
डॉ. द्वारा इलाज की शुरूआत हुई, इलाज के दरम्यान पूरी जमा पूंजी के साथ घर -बार भी बिक गया, परन्तु परिणाम स्वरूप उनकी मौत ही हुई। डॉ. ने परिवार से इनका अग्नि संस्कार ना कर, मानव सेवार्थ बोड़ी पर रिसर्च करने हेतु हॉस्पीटल में डोनेट करने की सलाह दी, परिवार में आपसी मंथन के बाद बॉडी को हॉस्पीटल में रिसर्च करने हेतु, डोनेट करने का निर्णय लेते हुए बॉडी को हॉस्पीटल में डोनेट कर दिया।
*रिसर्च में पता चला कि केंसर का कारण प्लास्टिक था तब डॉ. द्वारा परिवार व साथियों से सम्पर्क कर उनके खान-पान के बारे में जांच की तो इस जांच से पता चला कि उन्हें चाय पीने की आदत थी। वे दिन में पाँच से छ: कप चाय पीते थे। तब यह भी पता चला कि जहाँ से चाय पीते थे वहाँ प्लास्टिक की थैली मे चाय आती थी और प्लास्टिक के कप में चाय दी जाती है।*
अक्सर देखा गया है लोग प्लास्टिक की थैलियो में दूकान से गरम चाय गरम सब्जी या अन्य समान मंगवाने है वो ही खा लेते है या पी लेते है वो ही धीरे धीरे आपके शरीर मे केन्सर बनाता है।
*तब डॉ. द्वारा उनके साथ काम करने वाले साथियों का भी मेडिकल टेस्ट कराया तो पता चला कि उसके कई साथियों को केन्सर का असर है, तब डॉ. ने उन्हें केन्सर के इलाज की सलाह दी गई।*
हमारी सरकार जो स्वास्थ्य के साथ-साथ, पर्यावरण के लिए भी घातक है, उसके निर्माण करने की इजाजत कैसे दे देती है।
*जहर बनाने की इजाजत के साथ, सरकार प्लास्टिक का उपयोग ना करने के प्रचार पर भी करोडों रू. खर्च कर हमें समझाती है, परन्तु हम भी कहाँ समझते है, हम स्वंय भी तो अपना व अपने चाहने वालों को मौत की ओर ढकेलना का कार्य निर्भीक होकर कर रहे है, ना अपनी और ना ही परिवार की हमें चिन्ता है, बस मौत के गले लगाने के लिए फैशन की अंधी दौड में भाग रहे है।*
प्लास्टिक का उपयोग कम से कम करें, जहाँ तक हो सके वहाँ तक प्लास्टिक बर्तन में गरम खाना ना खायें, प्लास्टिक की बॉटल में पानी का उपयोग ना करे विशेषकर से गर्म चाय-कॉफी प्लास्टिक कप में ना पिये।*नोट, जानकारी में किसी प्रकार की संशय लगने पर आप राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र या अन्य स्रोतों से सत्यापन जरूर करें ।