: इन 5 औषधीय पत्तो के घरेलू नुस्खे
Mon, Jul 31, 2023
इन 5 पत्तों में है औषधीय गुण , आप भी जानिए इन के घरेलू नुस्खे
नीम ~ नीम की 10 ,12 पत्तियों को पीसकर सुबह खाली पेट पीने से गर्मी की घमौरियां व चर्म रोग का सशमन होता है नीम की पत्तियों को पानी में उबालकर सिर धोने से बाल झड़ना रूक जाता है वह जुएं , लिख मर जाते हैं
तुलसी~ तुलसी के 8, 10 पत्तों को पीसकर चीनी में मिलाकर पीने से लू नहीं लगती है अगर लू लग गई है तो आराम मिल जाता है रोज प्रातः खाली पेट तुलसी के चार पांच पत्ते नियमित खाने से बीमारी नहीं होती हैबबूल ~ बबूल की पत्तियों को उबालकर उसे पानी मिलाकर कुल्ला करने से दांत व मसूड़े मजबूत होते हैं बबूल की पत्तियों का रस निकालकर सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से गर्मी के फोड़े फुंसी में आराम मिलता हैबड़ ~बड़ के दूध में एक नींबू का रस मिलाकर सिर में आधे घंटे तक लगा रहने दे, फिर सिर्फ गुनगुने पानी से धो लें इससे बालों का झड़ना बंद हो जाता है वह बाल तेजी से बढ़ते हैंबेर~ बेर की पत्तियों व नीम की पत्तियों को बारीक पीसकर उसमें नींबू का रस मिलाकर बालों में लगा ले वह 2 घंटे बाद बालों को धो लें इसका एक माह तक प्रयोग करने से नए बाल उग आते हैं वह बाल झड़ना बंद हो जाता है
: बरसात के मौसम में ध्यान रखने योग्य बातें
Fri, Jul 28, 2023
नमी ज्यादा होने से पसीने बहुत आते हैं, साफ पानी ज्यादा से ज्यादा पिए, पसीने की वजह से फंगल इंफेक्शन का खतरा रहता है अतः नहाने के बाद फ्रेश टावल से 100% शरीर को पोंछ कर हर बार फ्रेश कपड़े पहने , बाथरूम में मंजन ब्रश नहीं रखें ना ही अपने वस्त्र सुखाये , 7 दिन में एक बार नीम के पानी से स्नान करें, प्लान करके तेज बरसात के पानी में थोड़ी देर नहा सकते हैं उसके बाद साफ पानी से नहा कर सूखे फ्रेश कपड़े पहनकर रेस्ट करें , बासी भोजन बिल्कुल नहीं खाए सुबह का सुबह शाम का शाम ही खाएं , कपड़े धूप में सूखे हुए ही पहने डिनर 7:00 बजे से पहले तक पूरा कर ले, यथासंभव भोजन हल्का ही रखें , इस तरह खुद एवं अपने परिवार के स्वास्थ्य की रक्षा करें
: मध्य प्रदेश बाल आयोग सदस्य गण आज जिला देवास में
Thu, Jul 27, 2023
आज बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्री अनुराग पांडे एवं डॉ निशा श्रीवास्तव द्वारा देवास की ट्रिनिटी स्कूल एवं महारानी चिमनाबाई आज आदर्श कन्या विद्यालय का औचक निरीक्षण किया जिसमें त्रिनिटी स्कूल में कई अनियमितताएं पाई गई जिस पर आयोग द्वारा सुधार हेतु कार्यवाही की जाएगी एवं कन्या विद्यालय की बालिकाओं से वार्तालाप पर बच्चियों को चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 की अच्छी जानकारी देखने को मिली और आयोग सदस्य गण द्वारा जागरूक बच्चियों को आयोग ,सीडब्ल्यूसी, जेजेबी के बारे में भी बताया गया