: सेवा भारती संस्थापक की पुण्य तिथि पर रक्त दान शिविर
Sun, May 19, 2024
सेवा भारती संस्थापक श्री विष्णु कुमार जी (गुरु जी) की पुण्य तिथि पर भोपाल के लिंक रोड 2 पर स्तिथ सेवा भारती आनंद धाम में 25/5/2024 को रक्त दान शिविर आयोजित किया गया है। विष्णु जी अपने जीवन काल में सेवा में इतना रम गए थे की सेवा भारती से भिन्न परिचय उन्हें स्वीकार नहीं था।
विष्णु जी साधनों के लिए कबीर रुके नहीं, सहयोग के अभाव में थके नहीं परिस्त्थियो के समक्ष झुके नहीं । इसी समर्पण व सेवा भाव से विष्णु जी द्वारा बोया गया सेवा का बीज आज एक विशाल वृक्ष बन चुका है व देशभर के जरुरत मंद लोगों को भिन्न भिन्न प्रकल्पों के माध्यम से अपनी सेवाए दे रहा है।
: राष्ट्र सेविका समिति की तीन प्रांतों का प्रशिक्षण 19 मई से भोपाल में
Sun, May 19, 2024
राष्ट्रीय सेविका समिति की शुरुआत वंदनीय लक्ष्मी बाई केलकर (मौसी जी) द्वारा की गई। नारी स्वयं प्रकृति है, स्त्री राष्ट्र की आधार शक्ति है, हम देखते हैं कि प्रत्येक कार्य में शक्ति मध्यवर्ती होती है उस शक्ति की शक्ति को जगाना, उस शक्ति को संगठित करना , उसे राष्ट्र निर्माण के कार्य में लगाना यह एक बहुत बड़ा कार्य है , माता बहनों का शारीरिक और मानसिक रूप से सक्षम होना आवश्यक है, इसी कार्य को आगे बढ़ाने का सौभाग्य इस वर्ष राष्ट्र सेविका समिति मध्य भारत प्रांत भोपाल को मिला है ।
इस वर्ष इस प्रशिक्षण में मध्य क्षेत्र यानी छत्तीसगढ़ महाकौशल एवं मध्य भारत तीन प्रांतों का क्षेत्र स्तरीय द्वितीय वर्ष प्रशिक्षण वर्ग (प्रबोध वर्ग) दिनांक 19 मई से 2 जून तक भोपाल में आयोजित किया जा रहा है। इसी के साथ प्रथम वर्ष (प्रवेश वर्ग) भी आयोजित किया जा रहा है। जिसमें दोनो वर्गों की सम्मिलित संख्या लगभग 150 रहेगी। आयोजन में कार्यवाहिका आस्था जी , सुधा जी ,तृप्ति जी और सभी सहयोगी बहने शामिल हैं।