भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन : अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
Tue, Sep 22, 2026
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन
भोपाल। अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर के बाल साहित्यकार भी शामिल होंगे। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित अर्चना प्रकाशन न्यास की बैठक में लिया गया
।
बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन के अवसर पर
बाल साहित्य पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक साहित्यकारों के लिए
पंजीयन लिंक जारी किया गया है,
जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना विवरण भरकर पंजीयन करा सकेंगे।
बैठक में साहित्य अकादमी के
निदेशक विकास दवे, अर्चना प्रकाशन न्यास के निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कैलाश, मध्य प्रदेश बाल आयोग की अध्यक्ष
निवेदिता शर्मा, साहित्यकार उमेश सिंह, नुसरत मेहंदी, बाल साहित्यकार महेश सक्सेना, गोपेश्वर बाजपेयी, गोकुल सोनी, मीनू पांडे, गीत धीर, मृदुल त्यागी, सुदर्शन व्यास, देवीदयाल
सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।
हिंदी पखवाड़े के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ : भोपाल, 22 सितंबर। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के
Tue, Sep 22, 2026
हिंदी पखवाड़े के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
भोपाल, 22 सितंबर। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जी.एल. मालवीय एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना जैन ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ
किया।
प्रथम दिवस स्वरचित एवं प्रसिद्ध कवियों की कविताओं पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई।
इसमें रितेश राजोरिया ने प्रथम, सलोनी राजपूत ने द्वितीय तथा राजश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का परिणाम डॉ. संगीता गौर एवं डॉ. अर्पणा कडू ने
घोषित किया।
कार्यक्रम का संचालन
लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शोभना जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों
की उल्लेखनीय उपस्थिति रही
।