भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन : अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा
Ashwani Kumar Sinha
Tue, Sep 22, 2026
भोपाल में 26 अक्टूबर को होगा बाल साहित्यकार सम्मेलन
भोपाल। अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में मध्यप्रदेश के साथ ही प्रदेश के बाहर के बाल साहित्यकार भी शामिल होंगे। यह निर्णय मंगलवार को आयोजित अर्चना प्रकाशन न्यास की बैठक में लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन के अवसर पर बाल साहित्य पर केंद्रित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन में भाग लेने के इच्छुक साहित्यकारों के लिए पंजीयन लिंक जारी किया गया है, जिसके माध्यम से प्रतिभागी अपना विवरण भरकर पंजीयन करा सकेंगे।
बैठक में साहित्य अकादमी के निदेशक विकास दवे, अर्चना प्रकाशन न्यास के निदेशक ओमप्रकाश गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख कैलाश, मध्य प्रदेश बाल आयोग की अध्यक्ष
निवेदिता शर्मा, साहित्यकार उमेश सिंह, नुसरत मेहंदी, बाल साहित्यकार महेश सक्सेना, गोपेश्वर बाजपेयी, गोकुल सोनी, मीनू पांडे, गीत धीर, मृदुल त्यागी, सुदर्शन व्यास, देवीदयाल सहित अन्य साहित्यकार उपस्थित रहे।
विज्ञापन