BREAKING NEWS

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, सुरक्षित भंडारण, लेबलिंग

अर्चना प्रकाशन न्यास के तत्वावधान में आगामी 26 अक्टूबर को भोपाल में बाल साहित्यकार सम्मेलन आयोजित किया जाएगा

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

हिंदी पखवाड़े के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ : भोपाल, 22 सितंबर। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Sep 22, 2026

हिंदी पखवाड़े के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल, 22 सितंबर। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ एवं हिंदी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. जी.एल. मालवीय एवं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना जैन ने सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

प्रथम दिवस स्वरचित एवं प्रसिद्ध कवियों की कविताओं पर आधारित काव्य पाठ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें रितेश राजोरिया ने प्रथम, सलोनी राजपूत ने द्वितीय तथा राजश्री ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का परिणाम डॉ. संगीता गौर एवं डॉ. अर्पणा कडू ने घोषित किया।

कार्यक्रम का संचालन लेफ्टिनेंट आराधना धुर्वे ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शोभना जैन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

विज्ञापन

जरूरी खबरें