: आपके विचारों में बेहद शक्ति है
Admin
Sun, Sep 17, 2023
किसी पेड़ से फल नीचे गिरता है, यह सब के लिए एक आम घटना है। मगर इस घटना को लेकर न्यूटन के मन में एक विचार आया। उसका वह विचार इतना शक्तिशाली था कि उसके द्वारा उसने गुरुत्वाकर्षण शक्ति का संशोधन किया। मनुष्य को विचार करने का वरदान मिला है और उन विचारों को भी अनगिनत शक्ति मिली है।
- All Knowing :- सब कुछ जानने की शक्ति। हम आंखों से देखते हैं, कानों से सुनते हैं, वैसे संकल्प से जानते हैं, हम न देखते, न सुनते भी संकल्प से सब कुछ जानते हैं, सब कुछ जानने की शक्ति अपने संकल्प में है।
- All Creative :- सब कुछ निर्माण करने की शक्ति। जापान में एक 30 मंजिला टावर है। दिन भर वह खड़ा रहता है और रात में उसे जमीन पर रखा जाता है। अभी ऐसा टावर वास्तव में है या नहीं उसका तो पता नहीं। फिर भी मैंने आपको बताया और उसका चित्र आपने संकल्प से अपने मन में बनाया । आपका यह संकल्प कुछ भी निर्माण कर सकता है। सब कुछ निर्माण करने की शक्ति हमारे संकल्प में समाई हुई है।
- Present Everywhere :- सब जगह हाजिर होता है। घर में ऑफिस में गांव में क्षण में वह हाजिर होता है। अपना संकल्प जितना नजदीक उतना ही वह दूर होता है। इस तरह से विचारों की अमर्यादित शक्ति कार्य करती हैं।
विज्ञापन