BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित : भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Nov 6, 2026

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 खाद्य नमूने जांच के लिए संग्रहित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर 10 खाद्य नमूने जांच हेतु संग्रहित किए हैं।

निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई के दौरान चार प्रतिष्ठानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

चाहत स्वीट्स, मीनाल से मलाई बर्फी और सोनपापड़ी, जबकि चाचल स्वीट्स से मिल्क केक, मठरी, नमकीन और सोनपापड़ी के नमूने संग्रहित किए गए।

इसी प्रकार गौरव डेयरी से मावा, पनीर और बेसन लड्डू तथा जैन डेयरी एंड स्वीट्स, कोलार से मिल्क केक का नमूना जांच के लिए लिया गया।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार, संग्रहित सभी नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कहा है कि आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए जिले में खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर निगरानी और निरीक्षण की कार्रवाई जारी रहेगी।

— खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें