BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ठेंगड़ी जी एक असाधारण संगठनकर्ता थे। : भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Nov 10, 2026

राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। राष्ट्रऋषि, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, कुशल संगठनकर्ता एवं स्वदेशी विचार के प्रणेता श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती मंगलवार को स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय कार्यालय डी-7, 74 बंगला, भोपाल में संगोष्ठी आयोजित कर मनाई गई।

कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठक केशव जी दुबौलिया भाई साहब का मार्गदर्शन स्वदेशी जागरण मंच के कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों को प्राप्त हुआ। उन्होंने ठेंगड़ी जी के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके संगठनात्मक योगदान पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों को वर्तमान समय में भी अत्यंत प्रासंगिक बताया।

श्रद्धेय दत्तात्रेय बापूराव ‘दत्तोपंत’ ठेंगड़ी जी का जन्म 10 नवंबर 1920 को महाराष्ट्र के वर्धा जिले के आर्वी में हुआ था। उन्होंने नागपुर के मॉरिस कॉलेज एवं लॉ कॉलेज से एम.ए. और एल.एल.बी. की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 1942 से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक के रूप में अपना जीवन राष्ट्रकार्य के लिए समर्पित कर दिया।

ठेंगड़ी जी एक असाधारण संगठनकर्ता थे। उन्होंने 23 जुलाई 1955 को भारतीय मजदूर संघ, 4 मार्च 1979 को भारतीय किसान संघ तथा 22 नवंबर 1991 को स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना की। इसके अतिरिक्त सामाजिक समरसता मंच और सर्वपंथ समादर मंच सहित अनेक राष्ट्रीय एवं सामाजिक संगठनों के निर्माण और मार्गदर्शन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित अनेक संगठनों के संस्थापक सदस्य एवं प्रेरणास्रोत रहे।

भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के पीछे उनका विचार था कि श्रमिक संगठन केवल संघर्ष का माध्यम न होकर राष्ट्र, उद्योग और श्रमिक—तीनों के हितों में समन्वय स्थापित करने वाला संगठन बने। इसी प्रकार भारतीय किसान संघ के माध्यम से किसानों को संगठित कर उनके आर्थिक, सामाजिक और राष्ट्रीय हितों के लिए सशक्त मंच प्रदान किया गया। स्वदेशी जागरण मंच की स्थापना भारतीय अर्थव्यवस्था, स्वावलंबन और स्वदेशी विचार को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई।

दत्तोपंत ठेंगड़ी जी केवल संगठनकर्ता ही नहीं, बल्कि प्रखर चिंतक और विपुल लेखक भी थे। उन्होंने समाज, अर्थनीति, श्रम, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर व्यापक लेखन किया। वे वर्ष 1964 से 1976 तक राज्यसभा के सदस्य भी रहे। उनका निधन 14 अक्टूबर 2004 को पुणे में हुआ, किंतु उनके विचार और उनके द्वारा स्थापित संगठन आज भी राष्ट्र जीवन को दिशा प्रदान कर रहे हैं।

संगोष्ठी में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के आदर्शों को आत्मसात करते हुए स्वदेशी, स्वावलंबन और राष्ट्रहित के विचार को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें