BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: नापतौल विभाग का अभियान - तौलने का गलत पैमाना अपनाने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई

Admin

Sun, Oct 6, 2024
9 अक्टूबर से नापतौल विभाग का अभियान - तौलने का गलत पैमाना अपनाने वाले व्यापारियों पर होगी कार्रवाई भोपाल | त्योहारी की सीजन में नापतौल विभाग अभियान चलाने की तैयारी में है। जिसे लेकर नापतौल की टीम 9 अक्टूबर से से शहर में खासकर त्योहार के मौके पर गलत तरह से नापतौल करने वाले व्यापरियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। नापतौल की टीम व्यापरियों द्वारा सामान को कम तौलने के साथ किसी भी सामान पर पैकिंग की तारीख, एक्सपायरी डेट, कस्टमर केयर नंबर और एमआरपी नहीं लिखा हो उस पर कार्रवाई की जाती है। संयुक्त कंट्रोलर केएस चौहान ने बताया कि त्योहारों के समय नमकीन और मिठाई की मांग बढ़ जाती है। इसके कारण बड़ी संख्या में दुकानदार मिठाइयों और नमकीन को तौलने का गलत तरीका अपनाती हैं। जिसे लेकर नापतौल विभाग त्योहारी सीजन में अधिक सक्रिय हो जाता है। इन चीजों में ज्यादा घालमेल होता हैः त्योहार का 'सीजन आते ही मिठाई, नमकीन, पेंट, बर्तन, गैस सिलेंडर जैसे सामानों में व्यापारी अधिक घालमेल करते हैं। जैसे मिठाइयों के खाली डिब्बे का वजन अधिक रखते हैं।

विज्ञापन

जरूरी खबरें