BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आने वाले वर्षों तक स्मरणीय रहेगा। : भोपाल तुलसी बस्ती में घनघोर वर्षा के बीच हुआ विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Oct 6, 2025

🌧️ तुलसी बस्ती में घनघोर वर्षा के बीच हुआ विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन

भोपाल, 5 अक्टूबर। महावीर नगर, तुलसी बस्ती में विजयादशमी उत्सव, शस्त्र पूजन एवं पथ संचलन का आयोजन सायं 4:00 बजे समयानुसार प्रारंभ हुआ। बौद्धिक के पश्चात पथ संचलन लगभग 4:40 बजे आरंभ हुआ, जो ढाई किलोमीटर के मार्ग से होकर गुज़रा।

पथ संचलन के दौरान अचानक घनघोर वर्षा शुरू हो गई, किंतु तेज़ बारिश ने स्वयंसेवकों के उत्साह और अनुशासन को तनिक भी प्रभावित नहीं किया। ऐसा प्रतीत हुआ मानो इंद्र देव स्वयं भगवा ध्वज के स्वागत में उतर आए हों। एक ओर स्वयंसेवक अनुशासित पंक्तियों में आगे बढ़ रहे थे, तो दूसरी ओर वर्षा मानो स्वागत में उत्साहपूर्वक बरस रही थी।

15 वर्ष के युवा स्वयंसेवकों से लेकर 70 वर्ष के वरिष्ठ स्वयंसेवकों तक — सभी ने जोश, एकजुटता और अनुशासन के साथ मूसलाधार वर्षा में भीगते हुए पथ संचलन को पूर्ण किया। भारी बारिश के बावजूद स्वयंसेवकों के चेहरों पर झलकती मुस्कान और उमंग देखने योग्य थी। यह दृश्य मानो बचपन के उन दिनों की याद दिला गया जब बारिश में भीगना ही सबसे बड़ा आनंद होता था।

यह पथ संचलन स्वयंसेवकों के समर्पण, एकता और उत्साह का सजीव प्रतीक बन गया, जो आने वाले वर्षों तक स्मरणीय रहेगा।


विज्ञापन

जरूरी खबरें