BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

राम जन्मभूमि ट्रस्ट में नए दायित्वों पर विहिप ने दी बधाई : (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Sep 2, 2026

राम जन्मभूमि ट्रस्ट में नए दायित्वों पर विहिप ने दी बधाई

नई दिल्ली, 2 सितंबर। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अयोध्या में हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने ट्रस्ट में नई जिम्मेदारियां संभालने वाले पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

आलोक कुमार ने कहा कि पूज्य गोविंद देव गिरि जी महाराज को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया जाना आनंद का विषय है। उनके अनुभव और नेतृत्व से ट्रस्ट को मार्गदर्शन मिलेगा।

उन्होंने महेश भागचंदका को ट्रस्टी एवं कोषाध्यक्ष बनाए जाने का स्वागत करते हुए कहा कि वे श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से लंबे समय से जुड़े रहे हैं। वहीं, राम जन्मभूमि की न्यायिक लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिवक्ता मदन मोहन पांडेय के ट्रस्टी बनने से ट्रस्ट को उनके विधिक अनुभव का लाभ मिलेगा।

निर्मला यादव को ट्रस्टी बनाए जाने को उन्होंने हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक बताया।

ट्रस्ट द्वारा एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किए जाने पर भी आलोक कुमार ने बधाई दी। उन्होंने कहा कि उनके अनुभव से ट्रस्ट के कार्यों में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ेगी।

आलोक कुमार ने विश्वास जताया कि नए अनुभवी सदस्यों के जुड़ने से श्रीराम मंदिर से जुड़े कार्य अधिक प्रभावी ढंग से पूरे होंगे और अयोध्या से रामराज्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

विज्ञापन

जरूरी खबरें