BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मुख्य वक्ता डॉ. अर्पणा कङू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक : कारगिल विजय दिवस पर शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Jul 26, 2026

कारगिल विजय दिवस पर शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय में विविध कार्यक्रम आयोजित

भोपाल, 26 जुलाई। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में रविवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय भावना एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने वीर सैनिकों के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

इस अवसर पर कारगिल युद्ध पर आधारित डॉक्यूमेंट्री तथा भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाने वाली 'सर्जिकल स्ट्राइक' फिल्म का प्रदर्शन किया गया। साथ ही निबंध लेखन एवं पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर देशभक्ति एवं वीर सैनिकों के सम्मान पर आधारित उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दीं।

एनसीसी कैडेट्स ने कारगिल के वीर शहीदों की स्मृति में देशभक्ति रैली निकाली, जिसमें राष्ट्रीय एकता एवं राष्ट्रभक्ति से जुड़े प्रेरक नारों का उद्घोष किया गया।

मुख्य वक्ता डॉ. अर्पणा कङू ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल एक ऐतिहासिक विजय का स्मरण नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति समर्पण, अनुशासन, साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रेरक प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से वीर सैनिकों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन ले. आराधना धुर्वे ने किया। अंत में डॉ. अर्पणा कङू ने सभी प्रतिभागियों, अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, गैर-शैक्षणिक कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें