BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

प्रबंधकों को सामी का पौधा(शमी वृक्ष)भेंट कर पर्यावरण मित्रता का संदेश : विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Jun 5, 2025

विश्व पर्यावरण दिवस पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत द्वारा पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल

भोपाल, 5 जून 2025 – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल नगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश प्रसारित करने हेतु एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने शहर की चार प्रमुख वित्तीय संस्थाओं – केनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एक्सिस बैंक तथा मुत्थूट फाइनेंस – के शाखा प्रबंधकों को सामी का पौधा (शमी वृक्ष) भेंट कर पर्यावरण मित्रता का संदेश दिया।

इस अवसर पर समिति के पदाधिकारियों ने सभी बैंक अधिकारियों को सामी वृक्ष का पारंपरिक, धार्मिक एवं औषधीय महत्व विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि यह वृक्ष भारतीय संस्कृति में पूजनीय होने के साथ-साथ पर्यावरण के लिए भी अत्यंत उपयोगी है, जो वायु शुद्धि, जल संरक्षण और जैव विविधता के संरक्षण में सहायक है।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत महानगर भोपाल के सुरेन्द्र रघुवंशी, निलेश श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार सिन्हा, ऋषि पांडे, विक्रम सिंह, शैलेंद्र रघुवंशी इत्यादि पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पर्यावरण के प्रति समाज की जागरूकता बढ़ाने हेतु इस पहल को एक प्रेरणादायी कदम बताया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें