BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का भोपाल दुग्ध महासंघ का औद्योगिक भ्रमण : भोपाल के वाणिज्य संकाय द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Dec 30, 2025

वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों का भोपाल दुग्ध महासंघ का औद्योगिक भ्रमण

भोपाल।

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल के वाणिज्य संकाय द्वारा स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत विद्यार्थियों के व्यावहारिक ज्ञान एवं औद्योगिक अनुभव को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में दिनांक 26 दिसंबर 2025 को वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों को भोपाल दुग्ध महासंघ, भोपाल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। इस भ्रमण में डॉ. राकेश कुमार राणा एवं श्री महेश कुमार चौधरी दल प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे।

भ्रमण के दौरान भ्रमण समन्वयक श्री राम किशोर सूत्रकार द्वारा विद्यार्थियों को दूध के संग्रहण, प्रसंस्करण तथा उससे निर्मित उत्पादों—दही, घी, मक्खन एवं विभिन्न प्रकार की मिठाइयों—की संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया का विस्तारपूर्वक अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों ने इस औद्योगिक प्रक्रिया को गहरी रुचि एवं उत्साह के साथ समझा और महत्वपूर्ण व्यावहारिक जानकारियाँ प्राप्त कीं।

इस औद्योगिक भ्रमण में कुल 51 विद्यार्थी सम्मिलित हुए, जिनमें 13 अनुसूचित जाति, 27 अन्य पिछड़ा वर्ग एवं 11 सामान्य वर्ग के विद्यार्थी शामिल थे।

भ्रमण उपरांत विद्यार्थियों द्वारा अर्जित ज्ञान के आधार पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार की गई, जिसे स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना की प्रभारी डॉ. संगीता गौर के पास संधारित किया गया।

यह औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें वाणिज्य विषय के व्यावहारिक पक्ष को निकट से समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें