BREAKING NEWS

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने भोपाल में 150 से अधिक खाद्य पदार्थों की मौके पर की जांच

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सभी संकलित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए : मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने भोपाल में 150 से अधिक खाद्य पदार्थों की मौके पर की जांच

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Nov 16, 2026

मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब ने भोपाल में 150 से अधिक खाद्य पदार्थों की मौके पर की जांच

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, 10 किलो पुराने बूंदी के लड्डू कराए नष्ट

भोपाल। दीपावली के बाद भी खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा मिलावट पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच एवं जनजागरूकता अभियान जारी है।

अभियान के तहत मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के माध्यम से सर्वधर्म, जेके हॉस्पिटल, अयोध्या बायपास, गांधीनगर, एयरपोर्ट रोड और करोंद सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 150 से अधिक खाद्य पदार्थों की मौके पर जांच की गई। इसमें दूध, चाय, मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल, मसाले और दालों सहित विभिन्न खाद्य सामग्री शामिल रही।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने भी संकलित किए। सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर चौकसे डेयरी से दूध, कुबेर डेयरी से छाछ एवं घी तथा न्यू ग्वालियर रेस्टोरेंट से मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

वहीं, गोकुल स्वीट्स एंड नमकीन, 11 नंबर बस स्टॉप पर निरीक्षण के दौरान मिले लगभग 10 किलोग्राम पुराने बूंदी के लड्डू जनस्वास्थ्य के हित में नष्ट कराए गए तथा उनका नमूना भी जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा विभिन्न नमकीन प्रतिष्ठानों और शिवम फास्ट फूड से भी खाद्य नमूने संकलित किए गए।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अनुसार सभी संकलित नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के बाद भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और मिलावट की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें