अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक : हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक प्रारम्भ
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Mar 13, 2026
हरियाणा के समालखा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक प्रारम्भ
समालखा (हरियाणा), 13 मार्च। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च नीति-निर्धारण संस्था अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की तीन दिवसीय बैठक शुक्रवार, 13 मार्च से हरियाणा के समालखा में प्रारम्भ हो गई। बैठक का शुभारम्भ संघ के पूजनीय सरसंघचालक Mohan Bhagwat तथा माननीय सरकार्यवाह Dattatreya Hosabale ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया।
यह बैठक 13 से 15 मार्च तक आयोजित की जा रही है। इसमें देशभर से कुल 1487 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। प्रतिनिधियों में संघ के अखिल भारतीय पदाधिकारी, विभिन्न प्रांतों के कार्यकर्ता तथा संघ से प्रेरित अनेक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।
बैठक के दौरान संगठन के बीते वर्ष के कार्यों की 
समीक्षा, शाखा विस्तार, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में चल रहे सेवा और संपर्क कार्यों की प्रगति तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके साथ ही संघ के आगामी कार्यक्रमों और संगठनात्मक दिशा पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है।
अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को संघ की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली बैठक माना जाता है, जिसमें संगठन के कार्यों की समीक्षा के साथ भविष्य की कार्ययोजना तय की जाती है।
विज्ञापन