BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

ग्राहक पंचायत कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में कठोर कार्रवाई की मांग : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भोपाल जिला इकाई ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Oct 16, 2026

ग्राहक पंचायत कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में कठोर कार्रवाई की मांग

भोपाल। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भोपाल जिला इकाई ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (SRFTI) में 27 सितंबर 2026 को ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं के साथ कथित मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन के अनुसार, संस्थान प्रशासन से पूर्व अनुमति एवं निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, पश्चिम बंगाल द्वारा परिचय वर्ग का आयोजन किया गया था। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कुछ विद्यार्थियों और बाहरी लोगों ने सभागार में पहुंचकर नारेबाजी की, मंच पर लगे स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के बैनर फाड़े और चित्रों का अपमान किया। ज्ञापन में कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

संगठन के अनुसार, घटना में चार कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जबकि अन्य 12 कार्यकर्ताओं को चोटें आईं। सभागार में मौजूद लगभग 70 कार्यकर्ताओं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, को करीब छह घंटे तक परिसर में बंधक जैसी स्थिति में रहना पड़ा। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन के साथ धक्कामुक्की किए जाने का भी उल्लेख है।

निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भोपाल जिला इकाई ने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच के लिए समिति गठित करने, घटना में दोषी पाए जाने वाले विद्यार्थियों एवं अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा संबंधित विद्यार्थियों के खिलाफ संस्थान के नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें