BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आगामी वर्ष तक 5000 से अधिक शाखाएं लगाने का लक्ष्य निर्धारित : शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखाएं लगाने का लक्ष्य, मध्य भारत प्रांत में बढ़ा संघ कार्य

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Jun 14, 2026

शताब्दी वर्ष में अधिकतम स्थानों पर शाखाएं लगाने का लक्ष्य, मध्य भारत प्रांत में बढ़ा संघ कार्य

भोपाल, 14 जून। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य भारत प्रांत की दो दिवसीय प्रांत बैठक 13-14 जून को भोपाल स्थित शारदा विहार में संपन्न हुई। बैठक में संघ कार्य की वर्तमान स्थिति, शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों की समीक्षा तथा आगामी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया ने बताया कि मध्य भारत प्रांत में संघ कार्य अपेक्षा के अनुरूप बढ़ रहा है। पिछले वर्ष प्रांत में 3674 शाखाएं लग रही थीं, जो बढ़कर 3957 हो गई हैं। वर्तमान में प्रांत के 1730 मंडल संघकार्य युक्त हैं तथा आगामी वर्ष तक 5000 से अधिक शाखाएं लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि संघ के शताब्दी वर्ष के अंतर्गत विजयादशमी उत्सव, प्रमुखजन गोष्ठियां, व्यापक गृह संपर्क अभियान और सामाजिक सद्भाव बैठकों का आयोजन किया गया है। अब युवाओं के कार्यक्रमों और अधिकतम स्थानों पर अधिकतम शाखाएं लगाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

गृह संपर्क अभियान के अंतर्गत लगभग 80 हजार स्वयंसेवक 27 लाख 46 हजार 780 घरों तक पहुंचे तथा 15,890 गांवों में संपर्क किया गया। वहीं, प्रांत के 1569 मंडलों और सभी 759 बस्तियों में आयोजित हिंदू सम्मेलनों में लगभग 52 लाख 62 हजार 289 नागरिकों ने सहभागिता की, जिनमें 27 लाख 30 हजार 656 मातृशक्ति शामिल रही।

सामाजिक सद्भाव बैठकों के अंतर्गत प्रांत की 200 इकाइयों में से 178 इकाइयों में कार्यक्रम आयोजित हुए, जिनमें 9,775 लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा 193 स्थानों पर प्रमुखजन गोष्ठियों का आयोजन हुआ, जिनमें 17,494 लोगों की सहभागिता रही।

सेवा कार्यों की जानकारी देते हुए हेमंत सेठिया ने बताया कि पिछले वर्ष तक प्रांत में 2448 सेवा कार्य संचालित हो रहे थे, जो बढ़कर इस वर्ष 3100 हो गए हैं। प्रांत की 1013 सेवा बस्तियों में से 970 सेवा कार्ययुक्त हो चुकी हैं।

संघ शिक्षा वर्गों में हजारों स्वयंसेवकों ने लिया प्रशिक्षण

संघ कार्य की समझ और व्यक्तित्व विकास के उद्देश्य से आयोजित संघ शिक्षा वर्गों में इस वर्ष 171 प्रारंभिक वर्गों में 7641 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। 38 प्राथमिक वर्गों में 1974 स्वयंसेवक शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न संघ शिक्षा वर्गों में 690 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। घोष वर्ग में 98 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण लिया, जबकि क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर के कार्यकर्ता विकास वर्गों में भी प्रांत के स्वयंसेवकों ने भागीदारी की।

समाज परिवर्तन के लिए सज्जन शक्ति को जोड़ने का आह्वान

बैठक के समापन सत्र में सह-सरकार्यवाह अरुण कुमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष के बाद संघ को नगर-खंड इकाइयों को अधिक सक्षम तथा मंडल-बस्ती इकाइयों को और मजबूत बनाना है। उन्होंने समाज की सज्जन शक्ति के साथ संपर्क और संवाद बढ़ाने पर बल देते हुए कहा कि सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण, स्व का बोध तथा नागरिक अनुशासन जैसे विषय समाजव्यापी अभियान बनने चाहिए। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ के आह्वान को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने का भी आग्रह किया।

बैठक के प्रारंभ में दिवंगत कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रांत संघचालक अशोक पांडेय एवं सह-प्रांत संघचालक डॉ. राजेश सेठी भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें