BREAKING NEWS

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मुख्य अतिथि के रूप में मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पाण्डेय : भोपाल में 6 से 16 नवंबर तक लगेगा स्वदेशी मेला, कई प्रमुख अतिथि होंगे उपस्थित

Ashwani Kumar Sinha

Thu, Nov 6, 2025

भोपाल में 6 से 16 नवंबर तक लगेगा स्वदेशी मेला, कई प्रमुख अतिथि होंगे उपस्थित

भोपाल। एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउण्ड, कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह के पास 6 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक स्वदेशी मेला आयोजित होगा। मेले का आयोजन प्रतिदिन सायं 5 बजे से किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि मेले का उद्देश्य स्वदेशी उत्पादों के प्रचार–प्रसार, स्वावलंबन के विचार और स्थानीय उद्यमों को मंच उपलब्ध कराना है।

मेले में अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मध्यभारत प्रांत के प्रांत संघचालक अशोक पाण्डेय शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथि में विधायक हुजूर विधानसभा रामेश्वर शर्मा, स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक श्रीकांत दुबौलिया, स्वावलंबी भारत अभियान के अखिल भारतीय सह-समन्वयक श्री जितेंद्र गुप्त, स्वदेशी जागरण मंच क्षेत्र संयोजक सुधीर दाते और दौलत राम इंडस्ट्री के प्रबंध संचालक सी.पी. शर्मा शामिल होंगे।

मेला संयोजक सतीश विश्वकर्मा के अनुसार स्वदेशी मेला में स्थानीय उत्पादों, भारतीय कला, कुटीर उद्योग, ग्रामीण उद्यमियों और स्थानीय स्टार्टअप को विशेष रूप से अवसर दिया जाएगा। आयोजन के सहसंयोजक दीपक वर्मा, सुशील अग्रवाल, सीमा भारद्वाज और रमन तिवारी ने बताया कि मेले में सांस्कृतिक गतिविधियाँ, स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी और समाजहित से जुड़े विषयों पर संवाद भी आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति ने समाज के सभी वर्गों से आग्रह किया है कि वे अपने परिवार सहित इस मेले में आएं और स्वदेशी भावना को मजबूती दें।

विज्ञापन

जरूरी खबरें