: सेहत हित में चीनी या गुड़
Admin
Tue, Jul 25, 2023
चीनी सेहत के लिए तो धीमा जहर है ही लेकिन गुड स्वास्थ्य के लिए अमृत है , जानिए कैसे ?
चीनी को सफेद शहर कहा जाता है, जबकि गुड स्वास्थ्य के लिए अमृत है, क्योंकि गुड़ खाने के बाद वह शरीर में छार पैदा करता है जो हमारे पाचन को अच्छा बनाता है (इसलिए बाग भट्ट जी ने खाना खाने के बाद थोड़ा गुड़ खाने की सलाह दी है ) ।
जबकि चीनी अम्ल (Acid) पैदा करती है जो शरीर के लिए हानिकारक है
गुड को पचाने में शरीर को यदि 100 कैलोरी ऊर्जा लगती हैं, तो चीनी को पचाने में 500 कैलोरी खर्च होती है ।
गुड में कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस भी होता है जो शरीर के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और हड्डियों को बनाने में सहायक होता है जबकि चीनी को बनाने की प्रक्रिया में इतना अधिक तापमान होता है कि फास्फोरस जल जाता है इसलिए अच्छी सेहत के लिए गुड़ का उपयोग करें
चीनी के प्रयोग से डायबिटीज, हाइपोग्लाइसीमिया जैसे घातक रोग होते हैं
चीनी मे कार्बोहाइड्रेट होती है इसलिए यह सीधे रक्त में मिलकर उच्च रक्तचाप जैसी अनेक बीमारियों को जन्म देता है जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है
चीनी का प्रयोग आपको मानसिक रूप से भी बीमार बनाता है
गुड में फाइबर और अन्य पौष्टिक तत्व अधिक होते हैं जो शरीर के बहुत ही लाभदायक हैं
गुड में लौह तत्व और अन्य खनिज तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं
गुड़ भोजन के पाचन में अति सहायक है खाने के बाद कम से कम 20 ग्राम गुड़ अवश्य खाएं आपको कभी बीमारी नहीं होगी
गुड को दूध में मिलाकर पीना वर्जित है इसलिए पहले गुड़ खाकर फिर दूध पिए
गुड़ को दही में मिलाकर खाया जा सकता है बिहार में खासकर सिखाया जाता जो काफी स्वादिष्ट लगता है
गुड़ की गजक, रेवड़ी आदि भी अच्छी होती है अंग्रेजों को भारत से चीनी की आपूर्ति होती थी, और भारत के लोग चीनी के बजाय गुण बनाना पसंद करते थे और गन्ना चीनी मिलों को ही नहीं देते थे
तो अंग्रेजो ने गन्ना उत्पादक इलाकों में गुड़ बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया और गुण बनाना गैरकानूनी घोषित कर दिया था !
विज्ञापन