BREAKING NEWS

अधिवक्ता रवींद्र पाराशर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

मातृभाषा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रही

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में : सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Oct 3, 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का सफल आयोजन

भोपाल। शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, भोपाल में शासन के निर्देशानुसार 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक “सेवा पखवाड़ा अभियान” के अंतर्गत विभिन्न सामाजिक एवं जन-जागरूकता से संबंधित कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, नशा मुक्ति जन जागरण रैली तथा स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर निबंध लेखन प्रतियोगिता प्रमुख रहे।

दिनांक 22 सितंबर 2025 को आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए। वहीं 25 सितंबर 2025 को स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों द्वारा महाविद्यालय परिसर, कक्षाओं, पुस्तकालय एवं आसपास के क्षेत्रों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

27 सितंबर 2025 को आयोजित स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वच्छता बनाए रखने एवं समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

28 सितंबर 2025 को आयोजित नशा मुक्ति जन जागरण रैली में एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी अधिकारी ले. आराधना धुर्वे के नेतृत्व में भाग लिया। कैडेट्स ने हाथों में तख्तियां लेकर “नशा छोड़ो–जीवन जोड़ो” एवं “स्वस्थ युवा–समृद्ध भारत” जैसे प्रभावी नारों के माध्यम से जनसामान्य को जागरूक किया।

29 सितंबर 2025 को आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में एनसीसी के 16 कैडेट्स ने रक्तदान किया। इसी दिन आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 92 विद्यार्थियों सहित समस्त स्टाफ ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

इन सभी कार्यक्रमों का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में, एनसीसी अधिकारी ले. आराधना धुर्वे, एनएसएस अधिकारी डॉ. कृष्णा सिंह तथा क्रीड़ा अधिकारी डॉ. दीक्षा सिंह के संयुक्त संयोजन से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें