BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

किसी प्रकार की वसा का उपयोग तो नहीं किया गया : पूजा-हवन में इस्तेमाल होने वाले घी की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग की विशेष निगरानी

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Aug 17, 2026

पूजा-हवन में इस्तेमाल होने वाले घी की गुणवत्ता पर खाद्य विभाग की विशेष निगरानी

भोपाल। पूजा एवं हवन में उपयोग होने वाले घी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान शुरू किया है। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देशों के तहत विभाग की टीमें घी एवं पूजन सामग्री विक्रेताओं की जांच कर नमूने ले रही हैं।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अंशिका एंटरप्राइजेज, बीमा कुंज, सेक्टर-सी, कोलार, भोपाल से “श्री dhee घी” ब्रांड के 51 लीटर घी को जब्त किया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹31,000 बताई गई है। मौके से घी के दो नमूने जांच के लिए लिए गए हैं, जिन्हें निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

प्रयोगशाला जांच में यह देखा जाएगा कि घी निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं तथा इसमें दुग्ध वसा (Milk Fat) के अतिरिक्त वनस्पति वसा अथवा अन्य किसी प्रकार की वसा का उपयोग तो नहीं किया गया है।

विभाग के अनुसार कार्रवाई केवल एक प्रतिष्ठान तक सीमित नहीं रहेगी। पूजा एवं हवन सामग्री की दुकानों, पूजा सेंटरों तथा अन्य ऐसे प्रतिष्ठानों पर भी जांच की जाएगी, जहां पूजा में उपयोग होने वाला घी विक्रय किया जाता है। संदिग्ध उत्पादों के नमूने लेकर उनकी प्रयोगशाला जांच कराई जाएगी।

खाद्य पदार्थ निर्धारित मानकों के विपरीत पाए जाने पर संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं के हित में यह जांच एवं निगरानी अभियान आगामी दिनों में भी जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें