BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

अंबेडकर साहित्य प्रदर्शनी और “हिंदू गर्जना” गो-विशेषांक का विमोचन : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Apr 14, 2026

भोपाल: विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश द्वारा डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती के अवसर पर “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने अंबेडकर के विचारों की वर्तमान संदर्भ में प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला।

मुख्य वक्ता अशोक पांडेय ने कहा कि 2 जनवरी 1940 को सतारा के कराड में डॉ. अंबेडकर संघ की शाखा में गए थे, जहां उन्होंने सामाजिक समरसता का अनुभव किया। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने संघ के कार्यों की सराहना भी की थी।

मुख्य अतिथि प्रकाश बरतूनिया ने कहा कि अंबेडकर ने विभिन्न देशों के संविधानों का अध्ययन कर भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने उनके विचारों को व्यापक और समावेशी बताया।

कार्यक्रम की प्रस्तावना लोकेंद्र सिंह ने रखी, जबकि अध्यक्षता लाजपत आहूजा ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर बहुआयामी चिंतक थे और उन्हें किसी एक विचारधारा तक सीमित नहीं किया जा सकता।

कार्यक्रम में अंबेडकर साहित्य प्रदर्शनी और “हिंदू गर्जना” गो-विशेषांक का विमोचन भी किया गया। संचालन सृष्टि झा ने किया तथा आभार प्रदर्शन लक्ष्मेंद्र माहेश्वरी ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं युवा उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें