BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

औचक निरीक्षण कर खाद्य नमूने लिए गए : दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने विशेष अभियान, भोपाल में लिए गए नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Jan 16, 2026

दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने विशेष अभियान, भोपाल में लिए गए नमूने

भोपाल। भारत सरकार के निर्देशानुसार दूध एवं दुग्ध उत्पादों (पनीर, खोया आदि) में मिलावट, मिसब्रांडिंग एवं अनाधिकृत निर्माण पर रोक लगाने हेतु विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला भोपाल द्वारा नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर खाद्य नमूने लिए गए।

अभियान के तहत डीडी इंटरप्राइजेज से पनीर एवं घी, संजीव डेयरी (नूर महल रोड) से वेजिटेबल फैट, बटर व मिश्रित दूध, अन्नपूर्णा मिष्ठान भंडार (न्यू मार्केट) से विभिन्न मिठाइयाँ, एसबीआई स्टाफ कैंटीन से दही एवं घी, श्रीकृष्णा मिष्ठान भंडार (पीर गेट) से मावा व दही, पाम कैफे एवं रेस्टोरेंट (बैरागढ़) से गेहूं का आटा, बीयू हॉस्पिटालिटी से चावल, रीमिक्स लाउंज से आटा व पनीर सहित अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए गए।

सभी नमूनों को परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजा गया है, जहाँ दूध एवं दुग्ध उत्पादों में स्टार्च, आयोडीन, माइक्रोबियल जांच, फैट एवं नमी की मात्रा का परीक्षण किया जाएगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

जरूरी खबरें