BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

संस्था द्वारा यह सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है : छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मुस्कान फाउंडेशन का सेवा कार्य, यात्रियों को मिला राहत

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Apr 8, 2026

छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर मुस्कान फाउंडेशन का सेवा कार्य, यात्रियों को मिला राहत

छिंदवाड़ा, 08 अप्रैल 2026 (बुधवार)।

मुस्कान फाउंडेशन द्वारा छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सेवा कार्य का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 10 केन ठंडा पानी एवं 10 बोरी ककड़ी का वितरण किया गया। भीषण गर्मी में इस पहल से यात्रियों को काफी राहत मिली और उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना की।

संस्था द्वारा यह सेवा कार्य कई वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम संस्थापक अध्यक्ष ललितामनी सरवैया के मार्गदर्शन एवं श्री दिनेश अग्रवाल के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें टीम के सभी सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ संरक्षिका श्रीमती ब्राउन ने कहा कि मुस्कान फाउंडेशन हमेशा समाज सेवा के लिए तत्पर रहता है और आगे भी ऐसे कार्य जारी रखेगा। वहीं संस्था की अध्यक्ष श्रीमती ललितामनी सरवैया ने अधिक से अधिक लोगों से समाज सेवा हेतु संस्था से जुड़ने की अपील की।

स्थानीय लोगों एवं लाभार्थियों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि गर्मी के मौसम में इस प्रकार के शीतल जल एवं खाद्य वितरण कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।

कार्यक्रम में संस्था के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। अंत में मुस्कान फाउंडेशन ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें