BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

बदलते सूचना-परिदृश्य में नागरिकों को अधिक जागरूक बनाने और : भी आंतरिक सुरक्षा, मीडिया एवं नागरिक दायित्व पर सेमिनार कलओपाल

Ashwani Kumar Sinha

Sat, Sep 12, 2026

आंतरिक सुरक्षा, मीडिया एवं नागरिक दायित्व पर सेमिनार कल

भोपाल, 12 सितंबर। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मध्य भारत प्रांत के सहयोग से पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन द्वारा “आंतरिक सुरक्षा, मीडिया एवं नागरिक दायित्व” विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन रविवार, 13 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम NITTTR, भोपाल के सभागार में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।

सेमिनार में देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े समसामयिक विषयों, सुरक्षा के प्रति नागरिकों की भूमिका तथा जिम्मेदार और जागरूक मीडिया की आवश्यकता पर चर्चा होगी। इसके साथ ही फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं के बढ़ते प्रभाव तथा राष्ट्रहित में नागरिक सहभागिता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में सुरक्षा विशेषज्ञों, पूर्व सैनिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और नागरिक समाज से जुड़े लोगों की सहभागिता रहेगी। आयोजकों के अनुसार, बदलते सूचना-परिदृश्य में नागरिकों को अधिक जागरूक बनाने और आंतरिक सुरक्षा के प्रति उनकी जिम्मेदारी को रेखांकित करना सेमिनार का प्रमुख उद्देश्य है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, मध्य भारत प्रांत के अध्यक्ष ब्रिगेडियर शिवेंद्र सिंह तथा पुरुषार्थ सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. प्रकाश बढ़तूनिया ने प्रबुद्ध नागरिकों, पूर्व सैनिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और युवाओं से सेमिनार में सहभागिता का आह्वान किया है।

कार्यक्रम:

📅 13 सितंबर 2026, रविवार

⏰ सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक

📍 सभागार, NITTTR, भोपाल

विज्ञापन

जरूरी खबरें