BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मिलावट या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की जानकारी संबंधित विभाग को तुरंत दें : भोपाल में मिलावट पर शिकंजा: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार छापे, कई नमूने जांच के लिए भेजे गए

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Aug 5, 2025


भोपाल में मिलावट पर शिकंजा: कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य प्रतिष्ठानों पर लगातार छापे, कई नमूने जांच के लिए भेजे गए

भोपाल, 5 अगस्त 2025 — आमजन को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर भोपाल श्री कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा जिले भर में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे मारकर संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए हैं, जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है।

इन प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने:

  • जय बाबा महाकाल डेयरी, एयरपोर्ट रोड से मिल्क, पनीर एवं दही

  • श्री बालाजी छोले भटूरे, न्यू मार्केट से तेल, छोला, सब्जी, मैंदा व अचार

  • ओम डेयरी, लालघाटी से पनीर, दूध एवं दही

  • सेंट्रल इंडिया डेयरी फार्म, मारवाड़ी रोड से घी एवं मावा

  • MPRS Food Innovations, ISBT से टी (चाय)

  • श्री बालाजी स्वीट्स, अशोका गार्डन से मलाई टिकिया व मावा बर्फी

  • गुप्ता मावा भण्डार, इतवारा रोड से मावा

  • चाहत स्वीट्स एंड नमकीन, मिनाल रेसीडेंसी, जे.के. रोड से सोनपपड़ी

इन सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, और जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

गंदगी और गड़बड़ी पर सीधे नोटिस

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनहाइजीनिक (अस्वच्छ) स्थिति, निर्माण व संग्रहण की लापरवाही, लाइसेंस न दिखाना, तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड का न होना जैसी गंभीर खामियां पाई गईं।

ऐसे प्रतिष्ठानों को धारा 32 के तहत नोटिस जारी किए गए हैं और संबंधित प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किए जाएंगे।

खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने अपील की है कि आम नागरिक भी मिलावट या अस्वच्छ खाद्य सामग्री की जानकारी संबंधित विभाग को तुरंत दें ताकि कार्रवाई और प्रभावी हो सके।


विज्ञापन

जरूरी खबरें