BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त न हो जाए, सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा : संस्कार शाला और सेवा केंद्र ही विहिप की पहचान हैं — आनंद हरबोला

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Jan 25, 2026

संस्कार शाला और सेवा केंद्र ही विहिप की पहचान हैं — आनंद हरबोला

भोपाल | 25 जनवरी 2026

विश्व हिंदू परिषद, प्रान्त मध्यभारत के सेवा विभाग द्वारा सेवा कुंभ–2026 का भव्य आयोजन आज सुन्दरवन गार्डन, लालाघाटी में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विहिप के सेवा कार्यों, संस्कार शालाओं और सेवा केंद्रों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं तीन बार ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ हुआ।

मुख्य वक्ता एवं विहिप के केंद्रीय सह मंत्री तथा अखिल भारतीय सह सेवा प्रमुख श्री आनंद जी हरबोला ने अपने मार्गदर्शन में कहा कि “संस्कार शाला और सेवा केंद्र ही विश्व हिंदू परिषद की वास्तविक पहचान हैं। विहिप का संकल्प है कि प्रत्येक अभावग्रस्त हिंदू तक सेवा पहुँचे और जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सशक्त न हो जाए, सेवा कार्य निरंतर चलता रहेगा।”

मंचासीन अतिथियों में पूज्या साध्वी रंजना दीदी, श्री अजेय कुमार पारीक (केंद्रीय मंत्री एवं अखिल भारतीय सेवा प्रमुख), मुख्य अतिथि डॉ. अश्वनी टंडन जी (राष्ट्रीय महासचिव, नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन), श्री अरुण नेटके, श्री जितेंद्र पवार, श्री विभूतिभूषण पांडे, श्री नवल सिंह भदौरिया, श्री गोपालदास राठी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सूर्य नमस्कार, योग, दोहा-चौपाई, भजन ‘वीर हनुमाना’, पर्यावरण पर नाटक, अंग्रेजी में हिंदू संस्कृति पर भाषण, संस्कार शाला गीत एवं लोकगीतों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं। भोपाल की 55 संस्कार शालाओं के बच्चों एवं आचार्याओं की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

प्रस्तावना प्रान्त सेवा प्रमुख द्वारा रखी गई। संतों के आशीर्वचन, मुख्य वक्ता का प्रबोधन, आभार प्रदर्शन के उपरांत कार्यक्रम का समापन सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ के साथ हुआ।

विज्ञापन

जरूरी खबरें