BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

नवगठित 25 सदस्यीय काउंसिल ने अपने बीच अध्यक्ष सहित 8 पदाधिकारियों का : अधिवक्ता रवींद्र पाराशर को छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया

Ashwani Kumar Sinha

Sun, Apr 19, 2026

छत्तीसगढ़ स्टेट बार काउंसिल के पदाधिकारियों का चुनाव शनिवार को बिलासपुर में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश सुधांशु धुलिया की निगरानी में आयोजित की गई। नवगठित 25 सदस्यीय काउंसिल ने अपने बीच अध्यक्ष सहित 8 पदाधिकारियों का निर्वाचन किया तथा विभिन्न समितियों का गठन कर पदाधिकारियों का मनोनयन किया।

चुनाव परिणामों के अनुसार कोरबा के वरिष्ठ अधिवक्ता रवींद्र पाराशर को काउंसिल का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि रायपुर के विराट वर्मा उपाध्यक्ष और दुर्ग के नरेंद्र सोनी कोषाध्यक्ष चुने गए। वहीं शैलेंद्र दुबे बार काउंसिल ऑफ इंडिया में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यकारिणी समिति में शत्रुधन साहू, भास्कर साहू, प्रवीण गुप्ता, आलोक गुप्ता और रवि राजपूत को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त रायपुर के विवेकानंद भोई को अनुशासन समिति-1 का अध्यक्ष सहित विभिन्न समितियों में मनोनीत किया गया।

उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति धुलिया की अध्यक्षता वाली जांच समिति के सदस्य एक दिन पूर्व ही बिलासपुर पहुंच गए थे, जिनकी देखरेख में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई।

इधर, रवींद्र पाराशर के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर कोरबा सहित पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं में हर्ष का वातावरण है। अध्यक्ष बनने के बाद उनके प्रथम कोरबा आगमन पर अधिवक्ताओं, सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उनका पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।

अधिवक्ताओं ने इसे जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि पाराशर के लंबे विधिक अनुभव से प्रदेश के अधिवक्ताओं के हितों को मजबूती मिलेगी। नागरिकों और समाज के प्रतिनिधियों ने भी उनके नेतृत्व में विधिक व्यवस्था के और सशक्त होने की उम्मीद जताई।

गौरतलब है कि रवींद्र पाराशर लगातार तीसरी बार बार काउंसिल के सदस्य चुने गए हैं और इस बार उन्हें अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही इस बार कोरबा से दो सदस्यों ने काउंसिल में जगह बनाई थी, जिससे जिले का प्रतिनिधित्व और मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें