BREAKING NEWS

राष्ट्र सेविका समिति, भोपाल विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग व प्रकट उत्सव

जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग कोरबा छत्तीसगढ़ ने बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और डॉ. अंबेडकर” विषय पर विशेष व्याख्यान

बाबा साहेब की 135वीं जयंती के अवसर पर RSS की तुलसी बस्ती स्थित भगत सिंह शाखा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में समानता, न्याय : भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Apr 15, 2026

भोपाल: भारतीय खाद्य निगम के क्षेत्रीय कार्यालय, एम.पी. नगर में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

महाप्रबंधक श्रीमती सोफिया फारूकी वली ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर डीजीएम एस.पी. राव सहित अन्य अधिकारियों ने डॉ. आंबेडकर के जीवन एवं योगदान पर विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मुख्य वक्ता डॉ. मनीष शर्मा (अर्थशास्त्र) ने आंबेडकर के आर्थिक विचारों पर प्रकाश डालते हुए भारतीय मौद्रिक नीति और रिज़र्व बैंक की अवधारणा में उनके योगदान को रेखांकित किया। वहीं डॉ. माधवी लता दुबे (समाजशास्त्र) ने सामाजिक समता, जातिवाद की चुनौतियों और उसके समाधान पर अपने विचार रखे।

महाप्रबंधक ने अपने संबोधन में कहा कि आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज में समानता, न्याय एवं बंधुत्व स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को स्मृति-चिह्न एवं भारतीय संविधान की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया। संचालन आकर्ष शर्मा एवं यशोदीप जाधव ने किया, जबकि संयोजन राजीव कुमार उसेंडी, जितेंद्र चौधरी और मुकेश कुमार ने किया।

विज्ञापन

जरूरी खबरें