BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

पेस्टीसाइड की अधिकता से जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है : भोपाल में फलों और मूंगदाल में पेस्टीसाइड जांच हेतु लिए गए नमूने

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Apr 9, 2025

भोपाल में फलों और मूंगदाल में पेस्टीसाइड जांच हेतु लिए गए नमूने

भोपाल, 09 अप्रैल 2025 — कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देश पर भोपाल जिले में फलों और मूंगदाल में पेस्टीसाइड की उपस्थिति की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अंगूर, सेव, तरबूज और मूंगदाल के नमूने एकत्रित किए गए। कुल 15 फल नमूने बावड़िया कला, बिट्टन मार्केट, नयापुरा करोंद और नीलबड़ स्थित फल विक्रेताओं से लिए गए, वहीं मूंगदाल के 6 नमूने बावड़िया कला, 5 नंबर स्टॉप, नयापुरा करोंद और नीलबड़ क्षेत्रों से लिए गए।

सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, ईदगाह हिल्स, भोपाल भेजे गए हैं, जहां उनकी जांच कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनमें पेस्टीसाइड की मात्रा मानक स्तर से अधिक तो नहीं है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री देवेन्द्र कुमार दुबे ने बताया कि पेस्टीसाइड की अधिकता से जनस्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान प्रारंभ किया गया है ताकि आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री मिल सके।

विज्ञापन

जरूरी खबरें