BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

भोपाल से बड़ी खबर : दवा दुकानों पर छूट प्रतिबंध को लेकर मध्यप्रदेश फार्मेसी काउंसिल से RTI

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Aug 18, 2025

📰 भोपाल से बड़ी खबर8 📰

दवा दुकानों पर छूट प्रतिबंध को लेकर फार्मेसी काउंसिल से RTI

भोपाल।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, भोपाल महानगर द्वारा फार्मेसी काउंसिल, मध्यप्रदेश के खिलाफ सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण आवेदन दायर किया गया है। यह आवेदन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के विधि आयाम प्रमुख अश्वनी कुमार सिन्हा द्वारा प्रस्तुत किया गया है।

आवेदन में विशेष रूप से काउंसिल द्वारा दवा दुकानों पर छूट (Discount) देने पर प्रतिबंध संबंधी आदेश पर सवाल उठाए गए हैं। RTI में मांग की गई सूचनाओं में प्रमुख बिंदु निम्न हैं –

  1. काउंसिल सदस्यों की नामावली एवं नियुक्ति आदेश की प्रति।

  2. दवा दुकानों पर छूट प्रतिबंध से जुड़े बैठक कार्यवृत्त (Minutes of Meeting), उपस्थिति रजिस्टर और आदेश की प्रति।

  3. पंजीयन/नवीकरण हेतु नोटिस बोर्ड लगाने के आदेश।

  4. पंजीयन व नवीकरण सेवाओं के लिए तय कार्यदिवसों की जानकारी।

  5. गत पाँच वर्षों में प्राप्त और लंबित आवेदनों का वर्षवार ब्यौरा।

  6. अब तक आयोजित बैठकों की संख्या, कार्यवृत्त प्रतियाँ एवं पारित प्रमुख निर्णय।

  7. काउंसिल सदस्यों को दिए जाने वाले मानदेय/भत्तों का विवरण।

  8. काउंसिल द्वारा पाँच वर्षों में हुए व्यय का सारांश एवं ऑडिट रिपोर्ट।

ग्राहक पंचायत ने स्पष्ट किया है कि यदि काउंसिल द्वारा छूट प्रतिबंध संबंधी आदेश वापस नहीं लिया गया, तो यह मुद्दा व्यापक स्तर पर उठाया जाएगा। साथ ही, पंचायत ने संकेत दिया है कि आने वाले समय में दवा दुकानदारों और फार्मेसी छात्रों के हितों की रक्षा हेतु फार्मेसी काउंसिल में ग्राहक पंचायत से जुड़े प्रतिनिधि की सदस्यता सुनिश्चित कराने का प्रयास किया जाएगा।

इस कदम को ग्राहकों और फार्मेसी के विद्यार्थियों दोनों के हितों से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। आने वाले दिनों में काउंसिल की प्रतिक्रिया और सरकार का रुख इस मामले को और भी निर्णायक बना सकता है।

✍️ भोपाल संवाददाता


विज्ञापन

जरूरी खबरें