BREAKING NEWS

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

नई दिल्ली, 23 सितंबर। हलाल प्रमाणन को लेकर हलाल नियंत्रण मंच ने गंभीर आपत्तियां उठाते हुए इसे अर्थव्यवस्था, रोजगार,

ग्वालियर, 23 सितंबर। डॉ. भगवत सहाय शासकीय महाविद्यालय, ग्वालियर में दो दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं ‘विकसित भारत 2047

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: कृति से परिणाम, ऐक्शन गेट्स रिजल्ट

Admin

Fri, Sep 8, 2023
ऐक्शन गेट रिजल्ट। कृति से परिणाम आता है। जब योजना अच्छी हो और कृति ठीक नहीं हो तो परिणाम कुछ भी नहीं आता। मगर योजना अच्छी हो और कृति भी ठीक हो तो परिणाम भी ठीक आता है। एक कविता में बताया है। एक व्यक्ति इमारत बनाने का प्लान करता रहा। मगर कभी भी उस योजना के अनुसार उसने कार्य शुरू नहीं किया। एक दिन उस व्यक्ति की मृत्यु हो गई। उसकी योजना जैसी की वैसी रह गई क्योंकि उसने कभी भी कृति नहीं की थी। इसलिए योजना के साथ अच्छी कृति होगी तो अच्छा परिणाम आता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक बिल गेट्स पढ़ाई में बहुत होशियार नहीं थे। वे दो-दो विषय में फेल होते थे। उनके मित्र बड़े अच्छे मार्क्स से पास होते थे। आज बिल गेट्स माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के मालिक हैं और उनके मित्र इस कंपनी में इंजीनियर है। बिल गेट्स का विश्वास अपनी होशियारी पर नहीं बल्कि अपनी मेहनत पर था। इसलिए वह इतना बड़ा कार्य कर सके।
एक सोने की खान का मालिक था। उससे पूछा गया खान से सोना निकालने के लिए आपको रोज कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है? उसने कहा , मैं कभी इस बात को नहीं सोचता नहीं कि मुझे कितनी टन मिट्टी उठानी पड़ती है, मैं सिर्फ यह देखता हूं कि मुझे रोज कितना सोना मिलता है। भले मेहनत ज्यादा करनी पड़ती है और सफलता बहुत कम मिलती है, फिर भी हमें सफलता को देखकर आगे बढ़ना है। यह जीवन नकारात्मकता से भरा पड़ा है और इस नकारात्मक जीवन में ही हमें सकारात्मक सोच कर कार्य करना है। नकारात्मकता को ही सकारात्मक में बदल देना है।

विज्ञापन

जरूरी खबरें