BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

संघ कार्य को समाज के साथ एकरस करते हुए : भोपाल भोजपुर मंदिर से निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

Ashwani Kumar Sinha

Mon, Oct 6, 2025

भोजपुर मंदिर से निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन

भोपाल, सोमवार। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भोजपुर मंडल का पथ संचलन विश्व प्रसिद्ध भोजपुर मंदिर के प्रांगण से भव्य रूप में प्रारंभ हुआ। स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में अनुशासन और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर नगर भ्रमण पर निकले। संचलन मार्ग पर नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता संतोष मीणा ने संबोधित करते हुए कहा कि “देश की सेवा के लिए एक जीवन भी कम पड़ जाता है।” उन्होंने संघ कार्य के विस्तार और विकास की यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली पीढ़ी ने संघ कार्य का बीज बोया, दूसरी पीढ़ी ने इसे राष्ट्रव्यापी बनाया, तीसरी पीढ़ी ने समाजव्यापी बनाया और चौथी पीढ़ी ने संगठन एवं संघ कार्य को एक समान स्तर पर खड़ा किया है। अब समय है कि संघ कार्य को समाज के साथ एकरस करते हुए सम्पूर्ण समाज को संघमय बनाया जाए।

उन्होंने आगे बताया कि पंच परिवर्तन के माध्यम से समाज परिवर्तन का कार्य प्रत्येक स्वयंसेवक को समाज को साथ लेकर करना होगा। आने वाले दिनों में 15 नवंबर से 30 नवंबर तक व्यापक गृह संपर्क अभियान चलाया जाएगा, जिसके अंतर्गत स्वयंसेवक घर-घर जाकर संपर्क स्थापित करेंगे। इसके बाद 20 दिसंबर से 20 जनवरी तक प्रत्येक मंडल/बस्ती स्तर पर हिंदू सम्मेलन आयोजित होंगे, जिनमें पूरे परिवारों का एकत्रीकरण किया जाएगा।

पथ संचलन का समापन भोजपुर मंदिर परिसर में संघ प्रार्थना के साथ हुआ।


विज्ञापन

जरूरी खबरें