BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

बैठक समाज में न्याय, जागरूकता और सहभागिता की भावना को : रामेश्वर नगर इकाई की बैठक सम्पन्न, ग्राहक जागरूकता की दिशा में सशक्त पहल

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Sep 10, 2025

रामेश्वर नगर इकाई की बैठक सम्पन्न, ग्राहक जागरूकता की दिशा में सशक्त पहल

भोपाल, 10 सितंबर 2025।
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर की रामेश्वर नगर इकाई की बैठक आज प्राइड सिटी, कटारा हिल्स में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती और ग्राहक जागरूकता को नई दिशा देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

रामेश्वर नगर इकाई के संयोजक के रूप में जयेंद्र श्रीवास्तव और सह-संयोजक के रूप में श्री तोमर की घोषणा की गई। यह नेतृत्व स्थानीय स्तर पर उपभोक्ता हितों की रक्षा और जन-जागरण अभियानों को गति देगा।

बैठक में उपस्थित नागरिकों को ग्राहक पंचायत के मूल उद्देश्यों—शोषण मुक्त समाज की स्थापना, उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा और जन-जागरण—से अवगत कराया गया। सभी ने सक्रिय भागीदारी और समाजहित के कार्यों में योगदान का संकल्प लिया।

निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही रामेश्वर नगर इकाई की औपचारिक घोषणा की जाएगी। इसके अंतर्गत नियमित रूप से ग्राहक जागरूकता कार्यक्रम, जन संवाद और कार्यशालाएं आयोजित होंगी।

इस अवसर पर भोपाल महानगर अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी, रामेश्वर नगर प्रभारी सरदार विक्रम सिंह, नव नियुक्त संयोजक जयेंद्र श्रीवास्तव, सह-संयोजक श्री तोमर सहित अनेक वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक समाज में न्याय, जागरूकता और सहभागिता की भावना को मजबूत करने वाला प्रेरक कदम सिद्ध हुई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें