BREAKING NEWS

भोप29 सितंबर को शासकीय कला एवं वाणिज्य (नवीन) महाविद्यालय, जहांगीराबाद में एनसीसी इकाई के तत्वावधान में

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल द्वारा प्राप्त शिकायतों तथा खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

: गुलाब के पौधों में काट छांट का समय अक्टूबर माह

Admin

Sun, Oct 29, 2023
अच्छे फूल प्राप्त करने के लिए गुलाब के पौधों में वर्ष में एक बार मुख्य कटाई करना अति आवश्यक होता है, अक्टूबर का माह इसके लिए सर्वोत्तम है, प्रत्येक वर्ष मौसम में कुछ ना कुछ फेर बदल होता रहता है, इसलिए  प्रूनिंग की तारीख तय नहीं की जा सकती। प्रायः दशहरे और दिवाली के बीच के जैसे ही मौसम में ठंडक आ जाए प्रूनिंग (मुख्य कटाई) का समय आ जाता है। सामान्य काट छाट तथा गांठ की कटाई के साथ साथ प्रचलित प्रूनिंग निम्न तीन प्रकार का है, (1) हार्ड प्रूनिंग= बहुत काटना (2) मॉडरेट प्रूनिंग= आधा काटना (3) लाइट प्रूनिंग थोडा छाटना। शाखा किस तरह काटे, शाखा काटते वक्त बड़ से 1 सेंटीमीटर ऊपर 45 अंश का कोण बनाते हुए नीचे तिरछा कट लगाते हैं, कट का ऊपरी हिस्सा बड की तरफ रखते हैं ऐसा करने से पानी की बूंद उस पर नहीं रुकती और व फंगस से बचाव होता है। कट वाले हिस्से में कॉपर सल्फेट या नीला थोथा को लगा कर फंगस से बचाव कर सकते हैं। गुलाब के पौधों की काट छांट से तीन-चार दिन पूर्व पानी रोक दिया जाए। प्रूनिंग के तुरंत बाद फफूंदी नाशक दवा छिड़काव करना अति आवश्यक है। प्रूनिंग हेतु उपकरण, कलम काटने की कैंची या लोहे काटने की आरी से काट छांट अच्छे से हो जाता हैं। बरसात के बाद गुलाब के पौधों के जगह की सफाई बहुत जरूरी है, उसकी हल्की-हल्की खुदाई करनी चाहिए, और उसके बगल में क्यारी बनाकर खाद डालना चाहिए गोबर के सूखे एवम् सड़े हुए खाद या केचुआ खाद अच्छे होते हैं, गीले गोबर से कीड़े लग जायेंगे, चाय पत्ती डालने वाले भी पत्ती को सुखा कर उसमे से अदरक को छाट कर निकाल दे, फिर गमले या पौधे में डाले।

विज्ञापन

जरूरी खबरें