BREAKING NEWS

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर में रविवार, 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं

भोपाल। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, भोपाल की टीम ने शहर के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा सं

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय में सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन : तुलसी बस्ती हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को मिली गति

Ashwani Kumar Sinha

Fri, Dec 26, 2025

तुलसी बस्ती हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को मिली गति

आरोग्य भारती केंद्रीय कार्यालय में सम्मेलन कार्यालय का उद्घाटन

भोपाल। तुलसी बस्ती में आगामी हिंदू सम्मेलन, जो 11 जनवरी को आयोजित होना है, की तैयारियों को सशक्त एवं सुव्यवस्थित रूप देने के उद्देश्य से आरोग्य भारती के केंद्रीय कार्यालय में सम्मेलन कार्यालय का विधिवत उद्घाटन संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम सकल हिंदू समाज तुलसी बस्ती के तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसमें समाज के वरिष्ठजन, आयोजन समिति के पदाधिकारी, विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदू सम्मेलन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की सक्रिय भूमिका को रेखांकित किया। सभी उपस्थितजनों ने 11 जनवरी को आयोजित होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

उद्घाटन अवसर पर यह निर्णय लिया गया कि यह कार्यालय सम्मेलन की तैयारियों के लिए मुख्य समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जहाँ से जनसंपर्क, आयोजन प्रबंधन एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित सभी गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों ने आयोजन समिति को शुभकामनाएँ देते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर आरोग्य भारती के अखिल भारतीय सदस्य मिहिर जी, हिंदू सम्मेलन के संयोजक रामदीन त्यागी, प्रबंध प्रमुख सोनू पालीवाल, कोषाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिन्हा, विजय नारायण चौबे, राधेश्याम शर्मा, विनोद गुप्ता, पुरुषोत्तम पांचाल, देवहरी सचान, शांतनु पाल, सत्यनारायण शर्मा, गुलाब पवार एवं किरण तिवारी दीदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

जरूरी खबरें