BREAKING NEWS

56 भोग की शिकायत पर एक घंटे में पहुंची टीम प्रतिष्ठान से बेसन बर्फी, केक, पापड़ और क्रीम रोल के नमूने भी जांच के लिए

कोरबा, 28 सितंबर 2026। बलगी नगर स्थित शिव काली मंदिर में स्वर्गीय गिरवर सिंह बिसेन की पुण्य स्मृति एवं स्वर्गीय हनुमान

भोपाल। शासकीय गीतांजलि कन्या स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भोपाल में

भोपाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश पर गठित संभागीय उड़न दस्ते ने

25 सितंबर। शासकीय भगवत सहाय महाविद्यालय, ग्वालियर के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को एक ज्ञापन सौंपा : भोपाल में निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग तेज

Ashwani Kumar Sinha

Tue, Apr 29, 2025


भोपाल में निजी स्कूलों पर शिकंजा कसने की तैयारी, कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने की मांग तेज

भोपाल।
राज्य के निजी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और अभिभावकों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल महानगर ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पंचायत द्वारा मध्य प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को एक ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें कक्षा 1 से 8 तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू करने की मांग की गई है।

ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान में अधिकांश निजी विद्यालय निजी प्रकाशकों की महंगी और असंगत पाठ्यपुस्तकों का उपयोग कर रहे हैं, जिससे न केवल विद्यार्थियों पर मानसिक और शारीरिक दबाव बढ़ रहा है, बल्कि अभिभावकों पर भी अनावश्यक आर्थिक भार पड़ रहा है।

पंचायत ने अपने ज्ञापन में मध्यप्रदेश शासन के राजपत्र (क्रमांक-474) दिनांक 04 दिसम्बर 2020 का हवाला देते हुए कहा कि स्कूलों को केवल मान्यता प्राप्त बोर्ड अथवा परीक्षा निकाय द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम ही लागू करना चाहिए। इसके साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी एनसीईआरटी की पुस्तकों को प्राथमिकता देने के निर्देश पहले से ही मौजूद हैं।

ज्ञापन सौंपने के समय उपस्थित रहे पदाधिकारी:

  • सुरेन्द्र सिंह, महानगर अध्यक्ष

  • दीपक चौरसिया, सचिव

  • शैलेन्द्र सिंह, सदस्य

  • अश्वनी कुमार सिन्हा, प्रचार आयाम

इन सभी ने मिलकर आयोग से आग्रह किया कि वह बाल अधिकारों की रक्षा और शिक्षा में समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य शासन को आवश्यक निर्देश जारी करे, जिससे प्रदेश के सभी निजी स्कूलों में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम को अनिवार्य रूप से लागू किया जा सके।

ज्ञापन के साथ म.प्र. राजपत्र की प्रति एवं एनसीईआरटी पाठ्यक्रम से संबंधित आदेश भी संलग्न किए गए।

विज्ञापन

जरूरी खबरें