: भोपाल सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में पीएलव्ही प्रशिक्षण प्रारंभ
Admin
Tue, Nov 5, 2024
*सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र पीएलव्ही प्रशिक्षण प्रारंभ*
भोपाल। सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के पीएलव्ही कार्यकर्ताओं का कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का आज सेवा भारती आनंद धाम परिसर में शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 9 नवंबर 2024 तक चलेगा एवं 11 नवंबर को समापन होगा इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पीएलव्ही के ज्ञान कौशल का संवर्धन करना एवं समाज में व्याप्त समस्याओं बुराइयों को पहचाना एवं उनके प्रति जागरूक कर समाधान हेतु उन्हें सहज सुलभ सरल पद्धति के द्वारा सहयोग करना एवं जानकारी देना है। उद्घाटन सत्र में सेवा भारती मध्य भारत प्रांत के सचिव श्री विमल कुमार त्यागी जी श्रीमती आभा पांडे प्रांत किशोरी आयाम प्रमुख, श्री प्रद्युम्न गुप्ता जी सेवा भारती महानगर सचिव श्री करण सिंह कौशिक जी से बाबा जी महानगर संयोजक एवं केंद्र के उपाध्यक्ष श्री राजेंद्र नागपुरी की सेवानिवृत्ति जिला प्रधान न्यायाधीश तथा टीआईटी कॉलेज के प्रोफेसर श्रीमती सरिता विश्वकर्मा जी सेवा भारती वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र के प्रांत सचिव श्रीमती रचना पुरोहित द्वारा यह बताया गया कि प्रतिदिन कौन-कौन से विषयों पर पीएलवी को शिक्षित कर जागरूक किया जाएगा और कार्यक्रम के अंतिम दिवस 11 नवंबर को सभी मिलकर कार्यक्रम के समाप्ति कर पीएनबी को आई कार्ड प्रदान करेंगे
पीएलव्ही भोपाल महानगर के समस्त क्षेत्रों में कार्यालय में संस्थानों में शैक्षिक संस्थानों में जाकर सेवा भारती के द्वारा संचालित इस प्रकल्प की जानकारी देंगे तथा उन्हें यहां की सेवाओं द्वारा लाभान्वित होने हेतु प्रोत्साहित भी करेंगे।
आज के सत्र में इन्हें सेवा भारती के संगठनात्मक ढांचे की जानकारी श्रीमती आभा पांडे जी द्वारा दी गई तथा पीएलव्ही के कार्यों से परिचय उनकी सीमाएं में क्या कर सकते हैं क्या नहीं कर सकते इस विषय को ज्योत्सना सक्सेना अधिवक्ता द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं मनोवैज्ञानिक व सामाजिक दृष्टिकोण श्री सुनील पटेल जी द्वारा जानकारी दी गई तथा उन्हें जागरूक किया गया। इसी प्रकार यह प्रशिक्षण प्रतिदिन अलग-अलग विषयों में दोपहर 12:00 से दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन