स्वदेशी मेला 2026: स्वदेशी खरीदें, देश का रोजगार बढ़ाएँ : भोपाल में 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजन, कल शाम 7 बजे होगा शुभारंभ
Ashwani Kumar Sinha
Fri, Oct 23, 2026
स्वदेशी मेला 2026: स्वदेशी खरीदें, देश का रोजगार बढ़ाएँ
भोपाल में 24 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजन, कल शाम 7 बजे होगा शुभारंभ
भोपाल। विदेशी उत्पादों पर निर्भरता कम करने, स्थानीय कारीगरों एवं उद्यमियों को बाजार देने और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच देशभर में स्वदेशी मेलों का आयोजन कर रहा है।
स्वदेशी मेला केवल खरीदारी नहीं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का जन-अभियान है। हमारा पैसा भारतीय उत्पादों पर खर्च होगा, तो स्थानीय उद्योग, कारीगर और रोजगार को प्रोत्साहन मिलेगा।
भोपाल में मेला 24 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक एम.वी.एम. कॉलेज ग्राउंड, कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह के पास लगेगा। शुभारंभ कल शाम 7 बजे होगा।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह-संघचालक डॉ. राजेश सेठी होंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक भगवान दास सबनानी एवं स्वदेशी जागरण मंच के क्षेत्र संयोजक सुधीर दाते शामिल रहेंगे।
मेला संयोजक सतीश विश्वकर्मा, दीपक वर्मा, रमनतिवारी, सीमा भारद्वाज, विजय सोनी सहित आयोजन समिति ने नागरिकों से सपरिवार पहुँचकर स्वदेशी उत्पादों को प्रोत्साहित करने की अपील की है।
संकल्प स्पष्ट है—अपनों का उत्पाद, अपनों का बाजार; स्वदेशी से समृद्ध भारत ।
विज्ञापन