BREAKING NEWS

विश्व मधुमेह दिवस: आखिर क्यों हर घर तक पहुंच गया मधुमेह ?

जबलपुर संभागीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला को मिला NABL प्रमाण पत्र

भोपाल,राष्ट्रऋषि दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की 106वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

भोपाल। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मिलावट पर प्रभावी नियंत्रण तथा आम नागरिकों को सुरक्षित एवं

धनतेरस: केवल सोना-चांदी खरीदने का पर्व नहीं, स्वास्थ्य, समृद्धि और जीवन-सुरक्षा का संदेश

Advertisment

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए स्वेच्छानुसार सहयोग की अपेक्षा है। फोन पे और गूगल पे फोन नंबर 9425539577 है।

कोलार एवं बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच : भोपाल मुखबिर की सूचना पर गोपाल डेयरी से 60 किलो पनीर जब्त

Ashwani Kumar Sinha

Wed, Aug 19, 2026

मुखबिर की सूचना पर गोपाल डेयरी से 60 किलो पनीर जब्त

क्वालिटी स्वीट्स सहित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, नमूने जांच के लिए लिए

भोपाल। खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी एवं संदिग्ध खाद्य पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को भोपाल के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य नमूने जांच के लिए लिए।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने गोपाल डेयरी, सोनागिरि का निरीक्षण किया। सूचना थी कि सीहोर से एनालॉग पनीर बिक्री के लिए लाया गया है। मौके पर करीब 60 किलोग्राम पनीर, अनुमानित कीमत 18 हजार रुपये, पाया गया। पनीर की गुणवत्ता एवं स्वरूप संदिग्ध पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नमूना लिया गया तथा 60 किलोग्राम पनीर जब्त किया गया। प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इसी क्रम में क्वालिटी स्वीट्स, सोनागिरि-रायसेन रोड का निरीक्षण कर केक का नमूना जांच के लिए लिया गया। इसके अलावा बांके बिहारी जनरल स्टोर से इडली इंस्टेंट मिक्स का नमूना लिया गया।

विभागीय टीम ने NKK Foods, बृजराज सुपर स्टोर, शिखा ग्रीन्स, अर्बन बेकरी और राम एंटरप्राइजेज सहित अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का भी निरीक्षण किया। कोलार एवं बावड़िया कलां क्षेत्र में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई।

विभाग के अनुसार लिए गए सभी खाद्य नमूने परीक्षण के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा संबंधित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, मिलावट, स्वच्छता तथा खाद्य लाइसेंस एवं पंजीयन संबंधी प्रावधानों के अनुपालन की लगातार जांच की जा रही है। विशेष रूप से एनालॉग पनीर और अन्य संदिग्ध खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय पर निगरानी बढ़ाई गई है।

यह कार्रवाई आयुक्त खाद्य सुरक्षा, मध्यप्रदेश के निर्देशों तथा कलेक्टर भोपाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा की गई।

विज्ञापन

जरूरी खबरें