: भोपाल, कोरल कासा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव जीते हरि प्रसाद साहू
Admin
Sun, Nov 10, 2024
कोरल कासा जन कल्याण समिति भोपाल , इस कवर्ड कैम्पस कॉलोनी में कुल 253 बंग्लो है , इनके मालिकों द्वारा कोरल कासा जन कल्याण कल्याण समिति के नाम से एक पंजीकृत संस्था बना कर, इस माध्यम से कॉलोनी की रख रखाव, पानी, स्ट्रीट लाइट, साफ सफाई, गार्ड, etc कार्य (मासिक रख रखाव शुल्क सभी बंग्लो मालिकों से ले कर, जो कि अभी 1200 प्रतिमाह निर्धारित है) संपादित कराई जाती हैं। इस समिति की सदस्यता हेतु ₹1500 जमा कर आजीवन सदस्यता लेना होता है, यह सिर्फ सदस्यता शुल्क हैं ।
यह सदस्यता लेने वाले सदस्य ही कोरल कासा जन कल्याण समिति की 3 वर्ष की वार्षिक कार्यकारिणी चुनाव में मतदान कर सकते हैं, समिति के उपचुनाव की अधिसूचना 3 नवंबर 2024 आम सभा की बैठक में पारित किया गया । इस उपचुनाव का कारण समिति के पूर्व अध्यक्ष श्री मनोज वर्मा जी द्वारा त्यागपत्र देने एवं पांच सदस्यों द्वारा त्यागपत्र देने से हुआ।
आम सभा में उपचुनाव के लिए तीन लोगों की चुनाव समिति बना दिया गया। 3 नवंबर 2024 को कोरल कासा जनकल्याण समिति के उपचुनाव हेतु अधिसूचना जारी कर दी गई, जिसमें 5.11.2024 तक नामांकन फॉर्म भरना 7 नवम्बर तक नामांकन वापसी, 8 नवंबर को स्कूटनी , 10 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक वोटिंग की तारीख निर्धारित हुई , इस उप चुनाव हेतु कुल 18 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा ।
जिसमें अध्यक्ष हेतु चार सदस्यों द्वारा, पांच सदस्य पद हेतु 14 लोगों ने आवेदन पत्र भरा । नामांकन वापसी की तिथि तक सिर्फ दो लोगों ने अध्यक्ष पद से नामांकन पत्र वापस लिया, एवं स्कूटनी में तीन आवेदन पत्र चुनाव नियमों (की समिति के चुनाव में खड़े होने से पूर्व उस मकान मालिक के रखरखाव शुल्क अंतिम माह तक का जमा होना अनिवार्य) के तहत स्वत: अपात्र हो गए । चुनाव समिति के मुख्य श्री राजेश गुप्ता जी, श्री मनोज गुर्जर जी, अश्वनी कुमार सिन्हा जी एवम् अन्य थे।
आज 10 नवंबर रविवार को चुनाव 9:00 बजे से 12:00 बजे तक कुल 156 लोगों ने वोट डाला, जिसमें अध्यक्ष पद हेतु श्री बृजेंद्र सिंह को 66 वोट मिले एवं विजय उम्मीदवार श्री हरि प्रसाद साहू को 90 मत मिले और श्री हरि प्रसाद साहू अध्यक्ष पद पर विजई हुए ।
इसी प्रकार पांच सदस्य पद के विजई उम्मीदवारों को प्राप्त मत इस प्रकार है , (1) श्री नरेंद्र चौकसे को 105 मत मिले, (2) श्रीमती आभा त्रिपाठी को 79 मत मिले, (3) श्री आकाश परमार को 78 मत मिले, (4) श्री जेरी पॉल को 72 मत मिले, (5) श्री लाल बहादुर डांगी को 72 मत मिले इस प्रकार ये पांचो सदस्य कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए जीत दर्ज किया । अन्य प्रत्याशी (6)श्री बलिराम परिहार को 45 मत मिले,(7
)श्री दीपक मारण को 50 मत मिले,(8) श्री के व्ही नगायच को 13 मत मिले, (9) श्री ललित शर्मा को 68 मत मिले, (10)श्री राम विनोद मिश्रा को 60 मत मिले,(11) श्री सत्यम गुप्ता को 66 मत मिले, और सदस्य पद के चार मत रिजेक्ट पाए गए । काउंटिंग प्रक्रिया में इस कॉलोनी के सभी प्रत्याशी और निवासी सदस्यों में गजब का भाई चारा देखने को मिला , सभी ने चुनाव समिति के साथ मिल कर घंटों के काम को मिनटों में पूरा करा दिया ।
)श्री दीपक मारण को 50 मत मिले,(8) श्री के व्ही नगायच को 13 मत मिले, (9) श्री ललित शर्मा को 68 मत मिले, (10)श्री राम विनोद मिश्रा को 60 मत मिले,(11) श्री सत्यम गुप्ता को 66 मत मिले, और सदस्य पद के चार मत रिजेक्ट पाए गए । काउंटिंग प्रक्रिया में इस कॉलोनी के सभी प्रत्याशी और निवासी सदस्यों में गजब का भाई चारा देखने को मिला , सभी ने चुनाव समिति के साथ मिल कर घंटों के काम को मिनटों में पूरा करा दिया ।
विज्ञापन